Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor entered house and beat up old woman and her daughter in law for feeding dogs in Agra

Agra: कुत्तों को खाना खिलाने पर पड़ोसी का आतंक, घर में घुसकर 80 वर्षीय वृद्धा व बहू को पीटा, दहशत में परिवार

Wed, 02 Aug 2023 10:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Aug 2023 10:53 AM IST
सार

आगरा में कुत्तों को खाना खिलाने पर पड़ोसी ने घर में घुसकर 80 वर्षीय वृद्धा और उसकी बहू को पीटा। इससे परिवार के लोग दहशत में हैं। 

विज्ञापन
Neighbor entered house and beat up old woman and her daughter in law for feeding dogs in Agra
Agra: कुत्तों के साथ सेवानिवृत्त शिक्षिका गायत्री शर्मा और कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में 80 वर्षीय वृद्धा पांच कुत्तों को खाना देती हैं। इस पर उनका पड़ोसी उनसे विवाद करता है। विरोध करने पर घर में घुसकर वृद्धा और उनकी बहू को पीटा। कुत्तों को कॉलोनी से बाहर फिंकवा दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के राधा कुंज कालोनी का है। यहां की रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका गायत्री शर्मा ने मुकदमा लिखाया है। बताया कि वह बेटे-बहू के साथ शास्त्रीपुरम स्थित राधा कुंज में रहती हैं। दो साल पहले पांच कुत्ते कालोनी में पैदा हुए। सर्दी का मौसम होने की वजह से वह उनकी देखभाल करती थीं। खाना-पीना देती थीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कुछ दिन पहले नगर निगम कर्मी आए। वह कुत्तों को ले गए। नसबंदी करके वापस छोड़ गए। पड़ोसी राजकुमार और उसकी पत्नी कुत्तों का उत्पीड़न कर रहे हैं। राजकुमार आए दिन कुत्तों को डंडे से पीटता है। उनके पीने के लिए रखे गए बर्तन भी तोड़ देता है। कुत्तों का मल उठाने को लेकर विवाद करते हैं। वह सड़क साफ करने के लिए मजबूर करते हैं।

यह भी पढ़ेंः- अच्छी खबर:  मैनपुरी से इटावा के लिए शाम को शुरू हुईं रोडवेज बसें, अभी तक पांच बजे के बाद नहीं थी कोई बस

 

बताया कि 20 जुलाई को दंपती घर में घुस आए। उनसे और बहू से मारपीट की। तब कोई बचाने वाला भी नहीं था। वह कई बार ऐसा कर चुके हैं। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर राजकुमार और उनके साथी श्यामवीर चौधरी ने धमकी दी। राजीनामा लिखवा लिया। कुत्तों को भी कालोनी से बाहर फिंकवा दिया। अब जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: हेलो! अड्डे पर आ जाओ..इसके बाद घर से निकल गया व्यापारी, फिर कभी नहीं लौटा; अब इस हाल में मिला शव
 

थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें राजकुमार तोमर, उनकी पत्नी और श्यामवीर चौधरी को नामजद किया गया है। विवेचना की जा रही है। कालोनी में कुत्तों को पालने को लेकर विवाद है।

यह भी पढ़ेंः- सेहत की बात: वायरल बुखार-मांसपेशियों में दर्द...फिर हो गया आई फ्लू; ओपीडी में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
 

कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि वृद्धा के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस पर उन्हें थाने जाकर शिकायत करनी पड़ी। काफी देर बाद पुलिस ने मुकदमा लिखा। ऐसा पहली बार नहीं है। पशु क्रूरता के मामले में पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं करती है। इसके लिए दिल्ली तक फोन करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed