फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   neighbor broke electricity meter at woman house In Agra

आगरा न्यूज: पड़ोसी ने तोड़ दिया महिला के घर का बिजली मीटर, सीसीटीवी में हुआ कैद; पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 31 Oct 2026 11:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 31 Oct 2026 11:46 PM IST
सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में पड़ोसी ने महिला के घर का बिजली मीटर तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
neighbor broke electricity meter at woman house In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र की मुरली विहार कॉलोनी में पड़ोसी ने चोरी की नीयत से घर के बाहर लगा बिजली मीटर तोड़ दिया। पीड़िता शांति ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


शांति सिंह आठ महीने से अपने मकान में ताला लगाकर परिवार सहित बाहर हैं। आरोप के मुताबिक, वह पड़ोसी महेंद्र सिंह उर्फ रिंकू और उसके परिजन की गालीगलौज व धमकियों से परेशान थीं। सुरक्षा के लिए उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। 26 जून की रात 1:56 बजे महेंद्र सिंह उनके घर के गेट पर आया। उसने बिजली मीटर तोड़कर नीचे गिरा दिया। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। हालांकि, इन्वर्टर चालू होने के कारण घर की लाइट और सीसीटीवी कैमरे चलते रहे। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed