फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor beats woman for not cleaning drain victim filed FIR in Police station

Agra: नाली साफ नहीं करने पर महिला को पीटा, पति को फंसाने की धमकी, छह दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 17 May 2022 08:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 May 2022 08:40 PM IST
सार

आगरा में पड़ोसी ने महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता के पति ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Neighbor beats woman for not cleaning drain victim filed FIR in Police station
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला में एक महिला से मारपीट के मामले में पड़ोसी महिला और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित मजदूर ने एसएसपी से शिकायत की थी। छह दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मजदूर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि वह जोधपुर में मजदूरी करता है। मां और पत्नी बच्चों के साथ घर में रहती हैं। 

विज्ञापन


दस मई की सुबह उसकी पत्नी घर के बाहर नाली साफ कर रही थी। तभी पड़ोसी महिला आ गई। अपने घर के बाहर की नाली भी साफ करने को कहा। आरोप है कि मना कर देने पर पड़ोसी महिला ने अपने बेटे को बुला लिया। दोनों ने घर में घुसकर पत्नी को बाल पकड़कर बाहर तक  घसीटा। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोगों ने बचाया। 

विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई 

सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दो दिन बाद वह मजदूरी से लौटा। उसने पत्नी से हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं आरोपी महिला ने धमकी दी कि उसने अपनी बेटी को घर बुला लिया है। अगर, पुलिस से शिकायत की तो दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मजदूर ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना एत्माद्दौला में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed