{"_id":"60e499b58ebc3e10316964e1","slug":"negligence-silt-not-removed-even-after-five-days-mainpuri-news-agr4987835123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: पांच दिन बाद भी नहीं हटी सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: पांच दिन बाद भी नहीं हटी सिल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मोहल्ला खरगजीत नगर में नाले की सफाई के बाद सड़क पर डाली गई सिल्ट पांच दिन बाद भी नहीं हटाई गई है। इससे इलाके के लोग परेशान हैं। हालात यह हैं कि एकरसानंद आश्रम से खरगजीत नगर की ओर से जाने वाले रोड ही बंद हो गई है।
एकरसानंद आश्रम से खरगजीत नगर की ओर जाने वाली रोड पर सड़क किनारे के नाले की नगर पालिका ने सफाई कराई है। ठेकेदार ने नाले से निकली सिल्ट सड़क पर डाल दी है। पांच दिन से नाले से निकली सिल्ट सड़क पर पड़ी हुई है। इससे इस रोड से आवागमन बंद हो गया है।
राहगीरों और सड़क किनारे बने मकानों में रहने वालों के लिए यह सिल्ट मुसीबत बन चुकी है। नाले से निकाली गई सिल्ट या तो वापस नाले में जा रही है अथवा पूरी सड़क पर फैल रही है। पूरी सड़क पर सिल्ट पड़ी होने से खरगजीत नगर में जाने वाले लोग काफी चक्कर लगाकर घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पांच दिन पहले नाले की सफाई के बाद नाले से निकली सिल्ट ठेकेदार ने सड़क पर ही जमा कर दी है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सिल्ट सड़क से नहीं हटाए जाने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
अनिल पाठक, खरगजीत नगर
खरगजीत नगर की मुख्य सड़क पर ही ठेकेदार की मनमानी का नजारा देखने को मिल रहा है। ठेकेदार से कहने के बाद भी सिल्ट नहीं हटाई गई है। नालों की सफाई के साथ ही सिल्ट भी तत्काल ही हटाई जानी चाहिए।
संजय दुबे, खरगजीत नगर
नाला सफाई के बाद सिल्ट तत्काल हटाने केे संबंध में ठेकेदार को पहले ही हिदायत दी जा चुकी है। अगर कहीं सिल्ट जमा है तो उसको तत्काल हटवाया जाएगा। ठेकेदार से सिल्ट हटवाई जाएगी।
लालचंद्र भारती, अधिशासी अधिकारी