फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence: Rural development officials caused embarrassment to the Deputy CM in his Chaupal.

लापरवाही: ग्राम्य विकास अधिकारियों ने कराई डिप्टी सीएम की चौपाल में किरकिरी

Mon, 12 Jan 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Rural development officials caused embarrassment to the Deputy CM in his Chaupal.
आगरा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की चौपाल में बिजली गायब हो गई। ग्राम्य विकास अभिकरण, पंचायत राज और खंड विकास अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की छवि पर बट्टा लगा। फिर भी प्रशासन की आंखों में धूल झोंकी जा रही है। टेंट संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। लेकिन, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य एवं मनोरंजन विभाग की भी मंत्री भी हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम की फतेहाबाद के पैतीखेड़ा में शुक्रवार को जन चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल के लिए परियोजना निदेशक और खंड विकास अधिकारी ने कोई अस्थायी विद्युत कनेक्शन तक नहीं लिया। निकट स्थित एक मंदिर से कटिया डालकर डिप्टी सीएम के मंच तक बिजली पहुंचाई। यह बिजली भी डिप्टी सीएम के संबोधन से पहले ही धोखा दे गई। बिजली गुल होने के बाद जनरेटर की तरफ दौड़ लगाई। जनरेटर में भी डीजल नहीं था। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जनरेटर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के लिए नहीं था। वह टेंट संचालक ने एक दिन पूर्व रात में कार्य के लिए लगाया था। ऐसे में खता किसी की और सजा किसी को...ये कहावत भी चरितार्थ हो रही है।
विज्ञापन

इसे डिप्टी सीएम की सुरक्षा में भी बड़ी चूक माना जा रहा है। जब भी सीएम या डिप्टी सीएम का कार्यक्रम होता था, विद्युत व्यवस्था को विद्युत अधिकारियों द्वारा परखा जाता है। मंच व्यवस्था पीडब्ल्यूडी परखता है। लेकिन, यहां शुक्रवार को आयोजित डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में विद्युत व्यवस्था मामले में परियोजना निदेशक रेनू कुमारी और खंड विकास अधिकारी रजत कुशवाह की लापरवाही भी सामने आई है। हालांकि, इस मामले में जिलाधिकारी अरविंद बंगारी के निर्देश पर ठेकेदार फर्म नेतराम टेंट हाउस, छीपीटोला के शिविर जैन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएम का कहना है कि ग्राम्य विकास अधिकारियों की लापरवाही की जांच कराई जा रही है। जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed