फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   negligence of police girl not recovered in 74 days Mother's condition worsened due to crying

आगरा: पुलिस की ऐसी लापरवाही, 74 दिन में किशोरी की बरामदगी नहीं; मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Sat, 02 Dec 2023 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 09:52 AM IST
सार

किशोरी की मां ने सिकंदरा पुलिस पर अपहृता को बरामद नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि युवक बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
 

विज्ञापन
negligence of police girl not recovered in 74 days Mother's condition worsened due to crying
file photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की 15 साल की किशोरी 19 सितंबर को बहला-फुसलाकर अगवा कर ली गई थी। तब से उसका कोई सुराग नहीं है। मां का आरोप है कि एक युवक बेटी को ले गया। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। हर बार थाने जाने पर घर भेज दिया जाता है। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन


महिला ने मुकदमे में आरोप लगाया है कि 19 सितंबर को बेटी को राधा नगर निवासी अक्कू बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। उन्होंने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया। वह रोजाना थाने पर जाती हैं। विवेचक हर बार एक ही बात कह देते हैं कि बेटी को बरामद कर लाएंगे। मगर, ढाई महीने बाद भी बेटी नहीं मिली है।
विज्ञापन


20 दिन पहले पुलिस को अक्कू की लोकेशन गाजियाबाद की मिली थी। इस पर उन्हें पुलिसकर्मी साथ लेकर जा रहे थे। मगर, मथुरा से वापस आ गए। तब से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में टीम को लगाया गया है। लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस ने खोज निकाला कुत्ता: मालकिन को देख पैरों से लिपटा जर्मन शेफर्ड, फिर जो हुआ...देखने वाले भी हुए भावुक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed