{"_id":"656c44de5627db2bdb0f4115","slug":"negligence-in-public-hearing-action-taken-against-jalkal-general-manager-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जनसुनवाई में लापरवाही, जलकल महाप्रबंधक पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जनसुनवाई में लापरवाही, जलकल महाप्रबंधक पर हुई कार्रवाई
Sun, 03 Dec 2023 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:35 PM IST
सार
तय समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर नगर निगम के मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। नगर निगम के मुख्य अभियंता सहित दोनों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गई है।
विज्ञापन
जलकल विभाग आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में जनसुनवाई में जिले की रैंकिंग खराब होने पर भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। तय समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा। संदर्भ डिफाल्टर श्रेणी में शामिल हो रहे हैं। इस लापरवाही पर शनिवार को नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह और नगर निगम मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस सहित विभिन्न माध्यमों से हर माह जिले में करीब पांच हजार शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसमें 50 फीसदी आवेदक निस्तारण से असंतुष्ट रहते हैं। जिले में बड़ी संख्या में शिकायत संदर्भ डिफॉल्टर हो रहे हैं। इसके कारण जिले की रैंकिंग फिसड्डी है।
जलकल से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने शनिवार को जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की। नगर निगम के मुख्य अभियंता सहित दोनों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गई है। शिकायतों का निस्तारण नहीं होने के कारण बार-बार आवेदकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।