फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   negligence in construction of drains fine of Rs 10 lakh imposed on contractor

Agra: नालों के निर्माण में ऐसी लापरवाही, ठेकेदार पर 10 लाख का लगाया जुर्माना; नगर आयुक्त ने दी ये चेतावनी

Thu, 05 Jun 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 10:04 AM IST
सार

नालों के घटिया निर्माण को लेकर नगर आयुक्त ने ठेकेदार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर आयुक्त ने देरी पर दीप कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है। 
 

विज्ञापन
negligence in construction of drains fine of Rs 10 lakh imposed on contractor
नालों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निर्माणाधीन नालों का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को निकले नगर आयुक्त को काम की रफ्तार धीमी मिली। कई जगह घटिया निर्माण मिला। ठेकेदार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर आयुक्त ने नाले निर्माण में देरी पर कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बोदला से सेंट जोंस चौराहे तक साइड पटरी का काम देखा। यहां निर्माण कार्य में मानकों का पालन न करने पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था दीप कंस्ट्रक्शन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। शास्त्रीपुरम अक्रूर चौक के पास साइड पटरी और नाला मरम्मत में खामियां मिलीं। ठेकेदार जेपी यादव पर जुर्माना लगाने के निर्देश अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार को दिए। जयपुर हाउस में माधव भवन से लेकर रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज तक निर्मार्णाधीन नाले का काम धीमा मिला। इस पर चेतावनी दी कि 10 दिन में काम पूरा नहीं किया तो फर्म को ब्लैेक लिस्ट कर दिया जाएगा। पश्चिमपुरी में अवंतीबाई चौराहे तक नाले का काम पूरा न करने पर अक्षत कंस्ट्रक्शन को दस दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरवाइजर को किया निलंबित
नगर आयुक्त ने अग्रसेन भवन, कोठी मीना बाजार के पास गंदगी मिलने पर सुपरवाइजर मजीद को निलंबित करने के निर्देश दिए। सहायक प्रभारी उद्यान विपिन यादव से कहा कि डिवाइडर पर हरियाली करें और वेस्ट टू वंडर के तहत बनी आकृतियों को लगाएं। शास्त्रीपुरम में पश्चिमपुरी चौराहे से ठेल धकेल हटाने और साइड पटरी पर लगाई दुकानें हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सहायक अभियंता पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed