फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence in applying for the Clean School Award

Agra News: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के आवेदन में बरती जा रही लापरवाही

Sun, 28 Sep 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Negligence in applying for the Clean School Award
फोटो 39 मेरी आवाज सुनो सोरोंजी में पाइप लाइन लीकेज के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़क।
कासगंज। स्वच्छ भारत विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन में माध्यमिक विद्यालयों की लापरवाही सामने आई है। आवेदन में दो दिन का समय शेष है। अभी तक 285 में 35 विद्यालयों ने ही प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन

शासन से विद्यालयों के वातावरण को हरा-भरा, साफ- सुथरा बनाने के लिए स्वच्छ विद्यालय योजना शुरू की है। सभी विद्यालयों के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। विद्यालयों को स्व मूल्यांकन करते हुए निर्धारित बिंदुओं की जानकारी देनी आवश्यक है।
विज्ञापन

इसमें 60 मानक तय किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से छह घटक जल, शौचालय, हाथ धुलाई, संचालन एवं अनुरक्षण, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण और मिशन लाइफ के अनुरूप हरित पहल जैसे बिंदु शामिल हैं। आवेदन के लिए 30 सितंबर तक का समय है। योजना के तहत 62 विद्यालयों ने ही अपने पंजीकरण कराए हैं। इनमें से 35 ने अपनी प्रक्रिया पूरी की है। 27 विद्यालयों ने पंजीकरण के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने भी आवेदन की खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed