फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence can be heavy in the changing season

Mainpuri: ये बारिश और सर्द हवाएं, रहें इनसे बचकर, लापरवाही पड़ सकती है भारी, डॉक्टर ने दी ये सलाह

Sun, 09 Oct 2022 08:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 08:27 AM IST
सार

बदलते मौसम के कारण लोग तेजी से  सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से बीमार हो रहे हैं। डॉक्टर ने सलाह दी है कि चाव के लिए सुबह-शाम फुल बाजू के कपड़े पहनें। बच्चों को नंगे पैर न घूमने दें।

विज्ञापन
Negligence can be heavy in the changing season
मैनपुरी: बुखार से पीड़ित मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश और सर्द हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम में बदलाव से सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में सर्वाधिक संख्या इन्हीं मर्ज से पीड़ितों की है। डॉक्टरों की सलाह है कि सावधानी बीमार होने से बचा सकती है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते मौसम सर्द हो गया है। ऐसे में जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार, सांस की दिक्कत से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ चली है। जिला अस्पताल के रिकार्ड पर यदि नजर डाली जाए तो प्रतिदिन 100 से 150 मरीज सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में मरीजों की भीड़ देखी गई। फिजीशियन के पास करीब 60 मरीज सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित होकर पहुंचे, जबकि बाल रोग विशेषज्ञ के पास 80 से 90 बच्चे सर्दी, जुकाम, खांसी, निमोनिया आदि बीमारियों से पीड़ित होने पर पहुंचे। सीएमएस मदनलाल ने बताया कि बुखार होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही उपचार कराएं। अपनी मर्जी या फिर मेडिकल स्टोर संचालक की सलाह पर दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में इन बातों का रखें ख्याल

- सर्दी से बचाव के लिए सुबह-शाम फुल बाजू के कपड़े पहनें
- कूलर की हवा में न लेटें
- कोल्डड्रिकं और आइसक्रीम का सेवन न करें
- बच्चों को नंगे पैर न घूमने दें
- बुजुर्गों को हवा और पानी से बचाकर रखें

बुखार और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत

शहर के मोहल्ला बड़ा चौराहा निवासी शानू खान के छह माह के पुत्र मोहम्मद रजा को पिछले आठ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शहर के आगर रोड निवासी किशोरी देवी को पिछले तीन दिनों से सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। परिजनों के अनुसार एक को बुखार और दूसरे को सांस लेने में दिक्कत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed