फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neglect of Terhamori dam deepens water crisis in Sikri

Agra News: तेरहमोरी बांध की उपेक्षा से सीकरी में गहराया जल संकट

Sat, 28 Mar 2026 02:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Neglect of Terhamori dam deepens water crisis in Sikri
आगरा/फतेहपुर सीकरी। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी फतेहपुर सीकरी और उसके आस-पास के ग्रामीण अंचल में गहराता भूजल संकट अब एक मानवीय त्रासदी का रूप लेता जा रहा है। अत्यधिक खारापन, फ्लोराइड की अधिकता और गिरता वाटर लेवल न केवल खेती, बल्कि जनस्वास्थ्य और श्रमिकों के रोजगार के लिए भी काल बन गया है। इस गंभीर विषय पर उप्र ग्रामीण मजदूर संगठन ने आगरा स्थित यूथ हॉस्टल में एक चिंतन शिविर आयोजित कर प्रशासन को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने चर्चा के दौरान बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण तेरहमोरी बांध अपनी उपयोगिता खो रहा है। बांध के गेट क्षतिग्रस्त होने के कारण मानसून का पानी रुक नहीं पाता और बहकर निकल जाता है। यदि इस बांध की समय रहते मरम्मत कराई जाए और जल संचयन सुनिश्चित हो, तो समूचे क्षेत्र के भूजल स्तर को रिचार्ज किया जा सकता है। विशेषज्ञों ने सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि खारी नदी के प्राकृतिक बहाव में बाधा आने से हैंडपंप और कुएं सूख रहे हैं। पानी में फ्लोराइड की मात्रा बढ़ने से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। वहीं, हवा में बढ़ता एक्यूआई फेफड़ों की बीमारियों को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर हो बांध की मरम्मत
श्रमिक नेता तुलाराम शर्मा ने कहा, दूषित पानी और जहरीली हवा के कारण स्थानीय श्रमिक बीमार पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें काम नहीं मिल रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की कि तेरहमोरी बांध की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत हो। क्षेत्र में एक्यूफर रिचार्ज योजना लागू की जाए श्रमिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed