फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negative group blood ends in blood bank

ब्लड बैंक में निगेटिव ग्रुप का रक्त हुआ खत्म

Thu, 25 Nov 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Negative group blood ends in blood bank
मैनपुरी। जिले की इकलौती ब्लड बैंक इन दिनों खून की कमी से जूझ रही है। यहां निगेटिव ग्रुप का रक्त खत्म हो गया है। पॉजिटिव ग्रुप में भी ए पॉजिटिव बृहस्पतिवार को एक यूनिट ही बचा था। छह सौ यूनिट की क्षमता वाले ब्लड बैंक में सिर्फ 29 यूनिट रक्त मौजूद है।
विज्ञापन

जिले में मरीजों को खून की आपूर्ति के लिए केवल जिला अस्पताल में ब्लड बैंक है। यहां खून की कमी चल रही है। वर्तमान में जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में निगेटिव में एक भी ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं है, जबकि पॉजिटिव की बात करें तो ए-पॉजिटिव में मात्र एक यूनिट ब्लड बचा है, जो कभी भी शून्य हो सकता है। ऐसे में जिले के मरीजों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

----
600 यूनिट है ब्लड बैंक की क्षमता
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरके सिंह बताते हैं जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में मात्र 29 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। उन्होंने रक्तदान में सहयोग करने वाली संस्थाओं से रक्तदान कराने की अपील की। यदि समय रहते लोगों ने रक्तदान में दिलचस्पी नहीं ली तो ब्लड बैंक में खून की और भी कमी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
किस ग्रुप में है कितने यूनिट रक्त
ए-पॉजिटिव- 01 यूनिट
बी-पॉजिटिव- 20 यूनिट
ओ-पॉजिटिव- 05 यूनिट
एबी-पॉजिटिव- 03 यूनिट
ए-निगेटिव- 00
बी-निगेटिव-00
ओ- निगेटिव-00
एबी-निगेटिव-00
----
ब्लड बैंक में खून की कमी है। कई ग्रुप शून्य हो चुके हैं। जिले के लोगों को जागरूकता दिखाते हुए लोगों की जान बचाने के लिए रक्तदान करना चाहिए।
डॉ. आरके सिंह, प्रभारी ब्लड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed