फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEET will be held today at four centers

मैनपुरी में चार केंद्रों पर आज होगी नीट

Sat, 16 Jul 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
NEET will be held today at four centers
मैनपुरी। मैनपुरी जिले में पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली द्वारा मेडीकल प्रवेश परीक्षा (नीट-2022) रविवार (आज) को कराई जाएगी। जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

सिटी कोआर्डीनेटर डॉ. राम मोहन ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली द्वारा इस वर्ष मैनपुरी एवं इटावा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 17 जुलाई से मैनपुरी में सुदिती ग्लोबल एकेडमी, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, सैनिक स्कूल तथा सेठ चन्नूराम बजाज मेमोरियल पब्लिक स्कूल में परीक्षा होगी। शनिवार को तैयारियों के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। सिटी कोआर्डीनेटर डॉ. राममोहन ने बताया कि परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन नेे व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन

पहचान पत्र साथ लाएं
पूर्वाह्न 11 से 1:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। दो बजे से परीक्षा आरंभ होगी। परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, एक अतिरिक्त फोटो एवं फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चीजें लेकर न जाएं
-पाठ्य सामग्री मुद्रित या लिखित, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, मोबाइल फोन, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, माइक्रोचिप, कैमरा, ब्लूटूथ, जेवर, वॉलेट, हैंडबैग, बेल्ट, कैप, कलाई घड़ी, कंगन, इयर रिंग, खाने योग्य वस्तु।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed