फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEET UG exam conducted at 20 centers in Agra

Re-NEET 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती; केंद्र के आसपास फोटोस्टेट की दुकान बंद

Sun, 21 Jun 2026 12:57 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 21 Jun 2026 12:57 PM IST
सार

आगरा में 20 केंद्रों पर नीट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दाैरान सुरक्षा के इंतजाम कड़े रहे। केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट दुकानें बंद रहीं। केंद्रों पर जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन
NEET UG exam conducted at 20 centers in Agra
आरबीएस काॅलेज में नीट परीक्षा के दाैरान कड़ी रही सुरक्षा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में रविवार को 20 केंद्रों पर री-नीट आयोजित की गई है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी के विशेष निर्देश हैं। हर केंद्र पर एक इंस्पेक्टर और 6 पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है। डीसीपी मुख्यालय अतुल शर्मा ने बताया कि पहली बार नीट में अर्धसैनिक बलों को जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के जवान परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र केंद्र तक लाएंगे। इसके बाद परीक्षा संपन्न कराने के बाद उत्तर पुस्तिका को प्रधान डाकघर तक पहुंचाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर 20 इंस्पेक्टर समेत 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही चार क्यूआरटी भी केंद्र पर सक्रिय रहेंगी। किसी भी केंद्र के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें नहीं खुलेगी। वहीं, अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा दिलाने पहुंचे अभिभावकों में सरकार व एनटीए के खिलाफ गुस्सा दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक पर रोक लगाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed