फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEET today, magistrate will be posted at each center

Agra News: नीट आज, प्रत्येक केंद्र पर रहेगी मजिस्ट्रेट की तैनाती

Sat, 04 May 2024 06:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 May 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
NEET today, magistrate will be posted at each center
नीट आज, प्रत्येक केंद्र पर रहेगी मजिस्ट्रेट की तैनाती
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने परीक्षा की कड़ी निगरानी के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिले के पांच केंद्रों पर रविवार को नीट का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। शनिवार को सिटिंग प्लान भी तैयार कर लिया गया।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 144 लागू की गई है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया गया है। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 11 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शनिवार को मजिस्ट्रेटों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर उनका जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed