फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Necessary to take care of animals in summer

Agra News: गर्मियों में पशुओं की देखभाल की जरूरी

Sat, 06 Apr 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Necessary to take care of animals in summer
कासगंज। गर्मियों में पशुओं के स्वास्थ्य पर विपरीत असर होता है। दुग्ध का उत्पादन भी कम हो जाता है। वहीं पशुओं के लू लगने बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। गर्मियों में विशेष देखभाल किए जाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। केंद्र के पशुपालन वैज्ञानिक बृज विकास सिंह ने एडवाइजरी में सलाह दी है कि गर्मियों में पशुओं के रोग प्रतिरोधी क्षमता और दुग्ध उत्पादन पर असर पड़ता है। गर्मियों में पशु के सूखा चारा खाने की मात्रा 10 से 30 और दुग्ध उत्पादन क्षमता में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। गर्मी में दुधारू पशुओं व नवजात बछड़े या बछियों की देखभाल जरूरी है। उन्हें दिन में कम से कम तीन बार पानी पिलाएं। उन्हें प्रतिदिन ठंडे पानी से नहलाएं, इससे उनके तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी। पशुओं को सुबह नौ बजे के पूर्व और सायं पांच बजे के बाद ही चराना चाहिए। पशु बाड़े को ठंडा रखें। दुधारू पशुओं को गर्मी में सूखे चारे के साथ हरा चारा अवश्य दें। ज्वार, मूंग, मक्का आदि को हरे चारे के रूप में दे सकते हैं। हरा चारा सिंचाई के बाद खेत में नमी होने पर ही काटें। पशुओं को पोषक तत्वों के लिए चुनी, दाना, चोकर, खली आदि को खिलाएं। पशुओं को छायादार पेड़ों के नीचे बांधे। सीधे धूप और गर्म हवाओं से बचाएं। लू लगने पर पशुओं के बीमार होने पर तुरंत उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed