फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NCTE Chairman Prof. Pankaj Arora will be the chief guest at the convocation ceremony.

Agra News: दीक्षांत समारोह में एनसीटीई चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा मुख्य अतिथि होंगे

Thu, 16 Jul 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
NCTE Chairman Prof. Pankaj Arora will be the chief guest at the convocation ceremony.
प्रो.पंकज अरोड़ा, यूनिवर्सिटी खबर - फोटो : Archive
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 का दीक्षांत समारोह 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा मुख्य अतिथि होंगे। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत और उपलब्धियों का उत्सव होता है। ऐसे अवसर पर प्रो. पंकज अरोड़ा जैसे शिक्षाविद का मार्गदर्शन विद्यार्थियों, शोधार्थियों और नवोदित शिक्षकों को शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। प्रो. अरोड़ा देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों में शामिल हैं। वर्तमान में वे एनसीटीई के चेयरमैन के रूप में शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण और भविष्य उन्मुख शिक्षक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed