फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratri 2020: Petha Business Will Shine New Packing For Vrat

Navratri 2020: पेठा कारोबार में घुलेगी 18 करोड़ की मिठास, व्रत के लिए खास तैयारी

Fri, 16 Oct 2020 02:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 16 Oct 2020 02:57 PM IST
सार

एक नजर:
  • 500 कारखाने।
  • 700 दुकानें
  • 50 हजार कारीगर।
  • 18 करोड़ का होगा कारोबार

विज्ञापन
Navratri 2020: Petha Business Will Shine New Packing For Vrat
पेठा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र पर पेठा कारोबार में भी मिठास घुलने जा रही है। मैया के लिए रखे जाने वाले उपवास में 18 करोड़ रुपये का पेठा और पांच करोड़ रुपये के नमकीन के कारोबार की उम्मीद है। इसको लेकर 500 कारखानों में काम तेज हो गया है। इधर, कारोबारियों ने पेठे की नई वैरायटी उतारी है।
विज्ञापन


नौ दिन के पर्व में उपवास के दौरान फल और उससे तैयार होने वाले व्यंजनों का सेवन किया जाता है। इसमें पेठे की जबरदस्त मांग होती है। नौ दिन तक रोजाना अनुमानित दो करोड़ रुपये तक की पेठे की बिक्री होती है। इसके साथ ही व्रत के लिए तैयार नमकीन भी खरीदे जाती हैं। इसकी खुले के साथ रेडीमेड पैकिंग भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Navratri 2020: नवरात्र पर कपड़ा कारोबार में बिखरेगी 15 करोड़ की चमक
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वैरायटी बाजार में उतारी
नवरात्र में औसतन 18 करोड़ का पेठा और 5 करोड़ का नमकीन बिक जाता है। उपवास को देखते हुए काफी वैरायटी भी उतारी हुई है। - राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन।

500 कारखानों में काम शुरू 
शहर के अलग-अलग क्षेत्र में बने 500 कारखानों में काम शुरू हो गया है। इसके बाद से सहालग का भी काम शुरू हो जाएगा। - राकेश मितल, कारोबारी।

पेठा कारीगरों को काम मिलना शुरू 

लॉकडाउन के बाद से अब कारोबार में तेजी आने की उम्मीद जागी है। पेठा कारीगरों को काम मिलना शुरू हो गया है। - दीपक अग्रवाल, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed