फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratri 2020: Business Of First Day Over 60 Crores

कारोबार के लिए शुभ संकेत लेकर आए नवरात्र, व्यापारियों की जगी उम्मीदें, पहले दिन ही करोड़ों का व्यापार

Sun, 18 Oct 2020 09:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Oct 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2020: Business Of First Day Over 60 Crores
नवरात्र: बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र का पहला दिन कारोबार के लिए शुभ संकेत लेकर आया। ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड गारमेंट, किराना समेत अन्य की अनुमानित 60 करोड़ का कारोबार हुआ। यह बीते वर्ष की तुलना में करीब 10 करोड़ रुपये अधिक रहा।
विज्ञापन



सुबह से ही बाजारों में भीड़भाड़ दिखाई देने लगी। देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। लॉकडाउन से संकट में घिरे कारोबारियों को नवरात्र का पहला दिन राहत दे गया। उम्मीद से ज्यादा कारोबार बेहतर स्थिति में रहा। 15 हजार देवी प्रतिमाएं खरीदी गई।
विज्ञापन


नौ करोड़ के वाहनों की डिलीवरी
पहले दिन चार और दोपहिया मिलाकर 11 करोड़ रुपये के करीब 350 वाहनों की खरीदारी हुई। बीते वर्ष से करीब एक करोड़ से अधिक कीमत के वाहन बिके हैं। - अंशुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष आगरा ऑटो मोबाइल डीलर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार में 30 करोड़ का कारोबार
सराफा बाजार में सोना-चांदी की अच्छी खरीदारी हुई है। करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। जो कि पिछले वर्ष 25 करोड़ का था। - राजू मेहरा, अध्यक्ष श्री सराफा स्वर्णकार एसोसिएशन नमक मंडी

आठ करोड़ का बिका इलेक्ट्रॉनिक सामान
शहर में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की 1200 दुकानें हैं। औसतन आठ करोड़ का कारोबार हुआ है। इसमें लैपटॉप और समार्ट फोन भी शामिल हैं। बीते वर्ष से एक करोड़ से अधिक है। - राहुल मित्तल, इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी

2.5 करोड़ का बिका किराना सामान
मसाले और मेवे की खरीदारी अच्छी रही। औसतन 2.5 करोड़ का कारोबार मिला है, जो बीते वर्ष से 50 लाख अधिक है। - रमेश कल्याणी, अध्यक्ष आगरा किराना संघ

दो करोड़ बिक गया कपड़ा
टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट मिलाकर औसतन दो करोड़ का कारोबार हुआ है। यह बीते वर्ष से 1.5 करोड़ अधिक है। शोरूम पर ग्राहकों का आवागमन बना रहा। - टीएन अग्रवाल, अध्यक्ष आगरा क्लॉथ मरकेंटाइल एसोसिएशन

पोशाक और पूजा का सामान भी खरीदा
देवी मां के लिए पोशाक और पूजा का सामान खरीदा गया है। शहर भर से अनुमानित दो करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है। यह पिछले साल से 25 लाख से अधिक है। - हर्ष गुप्ता, उपाध्यक्ष पोशाक एसोसिएशन आगरा।


1.75 करोड़ का बिक गया पेठा
नवरात्र में उपवास के लिए काफी पेठा खरीदा जाता है। अनुमानित 1.75 करोड़ की बिक्री हुई है, जो बीते वर्ष से 25 लाख अधिक हैं। - अनिल कुमार, अध्यक्ष शहीद भगत सिंह, पेठा कुटीर उद्योग

दो करोड़ की मिठाई और नमकीन 
ग्राहकों ने मिठाइयों के अलावा कई तरह की नमकीन खरीदी। औसतन दो करोड़ का कारोबार हुआ है। यह बीते वर्ष से 30 लाख अधिक है। शिशिर भगत, अध्यक्ष मिष्ठान प्रकोष्ठ फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed