फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratra

नवरात्र कल से, माता शैलपुत्री की होगी उपासना

Fri, 16 Oct 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Navratra
मैनपुरी। शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू होने जा रहे हैं। प्रथम दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की उपासना की जाएगी। कोरोना काल में बंद चल रहे मंदिर छह महीने बाद खुलेंगे। मैया के दर्शन और पूजन का मौका श्रद्घालुओं को मिलेगा। शुक्रवार को दिनभर मंदिरों में सफाई और सजावट कार्य चलता रहा। देर शाम जिला प्रशासन ने मंदिरों में कोविड-19 के बचाव के साथ पूजा पाठ की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

आचार्य रामानंदन बताते हैं कि शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो रहे हैं और ये 25 अक्तूबर तक चलेंगे। इस साल नवरात्रि पर 58 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है। ज्योति शास्त्र के अनुसार, शनि और गुरू ग्रह करीब 58 साल के बाद अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। शनि ग्रह की राशि मकर और गुरू की अपनी राशि धनु है। यह शुभ संयोग कलश स्थापना के लिए बेहद शुभ है।
विज्ञापन

पहले दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। जबकि पूरे नवरात्रि में चार सर्वार्थसिद्धि योग, एक त्रिपुष्कर और चार रवि योग बनेंगे। इन शुभ संयोगों के अलावा आनंद, सौभाग्य और धृति योग भी बन रहा है। ये शुभ संयोग जमीन में निवेश, खरीद और ब्रिकी के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त।
प्रात:काल 06: 27 बजे से 10:13 बजे तक है। वहीं घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त प्रात:काल 11:44 बजे से 12:29 बजे तक रहेगा।
शहर के प्रमुख मंदिरों में रहेगी भीड़
नवरात्र के दौरान नगर के माता शीतला देवी मंदिर, काली माता मंदिर, भीमसेन मंदिर स्थित मां दुर्गा मंदिर, चांदेश्वर आश्रम, कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर आदि पर भक्तों की विशेष भीड़ पहुंचेगी। यहां जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव को देखते हुए सभी को मास्क लगाकर मंदिर में आना होगा।
घट स्थापना के लिए ये विधि अपनाएं
आचार्य रामानंदन बताते हैं कि घट स्थापना के लिए कलश, धूप, दीप, रौली, कपूर, नैवेद्य, माता की मूर्ति या तस्वीर, गाय का घी, शहद, शक्कर, लाल चुनरी, फल आदि की व्यवस्था करनी होगी।
पूजन सामग्री खरीदने पहुंचे भक्त
नवरात्र में पूजन के लिए भक्त बड़ी संख्या में बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी करने के लिए पहुंचे। भक्तों ने माता की मूर्ति के अलावा कलावा, प्रसाद आदि खरीदे।
नगर पालिका ने मंदिरों को कराया सैनिटाइज
मैनपुरी। नगर पालिका ने शुक्रवार को शहर के मंदिरों को सैनिटाइज कराया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद भारती के निर्देश पर सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह और ओमप्रकाश ने सैनिटाइजेशन का कार्य किया। भीमसेन मंदिर, चांदेश्वर मंदिर, शीतला देवी मंदिर आदि की नगर पालिका की टीमों ने सफाई की।

मंदिर के मुख्य द्वार पर होगी थर्मल स्क्रीनिंग
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा शनिवार से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को दूर से ही दर्शन कराए जाएंगे। कंटेनमेंट जोन में कार्यक्रम नहीं होंगे। एडीएम बीराम, एएसपी मधुबन कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed