फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratra celebration in mainpuri

घर-घर हुई घट स्थापना, लगे दुर्गा मां के जयकारे

Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Navratra celebration in mainpuri
शीतला देवी मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल में भी नवरात्र की धूम दिखाई दे रही है। लोगों ने व्रत रखकर प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। वहीं जगह- जगह कलश स्थापना के साथ माता की मूर्तियों की स्थापना की गई।
विज्ञापन

कस्बा बेवर में रविवार को दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की स्थापना विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हुई । पंडित संजीव मिश्रा द्वारा मूर्ति स्थापना से पूर्व मूर्ति पूजन कर यज्ञ हवन कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रथम मां के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। थाने वाली गली के निकट आयोजित दुर्गा महोत्सव में पंडित राजेश दुबे ने मूर्ति स्थापित करा पूजा अर्चना कराई। वहीं पुराना बाजार में भी मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करा पूजा अर्चना कराई गई। प्राचीन गमा देवी मंदिर में सुबह से देर शाम तक पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यजमान संतोष भदौरिया, जितेंद्र प्रताप, लला दुबेे, अवधेश सिंह, मोनू यादव, विनय सिंह, अनुपम यादव, ईश्वरदयाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
घिरोर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नगर में माता जागरण मंडल की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ एसडीएम रामसकल मौर्य ने माता की आरती उतार कर किया। इस अवसर पर रजनेश बघेल, जीतू गुप्ता, छोटू पंडित, छुटकी भदौरिया, गौरव चौहान, सचिन वर्मा, नीलू शाक्य, विप्लव जैन, यतीन्द्र जैन, मुकेश राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
ज्योंती में हुई मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना
नगर पंचायत ज्योति खुडिय़ा में नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की पूजा अर्चना हुई। मां दुर्गा की शोभा यात्रा निकाली गई। योगेश सिंह चौहान ने माता की मूर्ति की की स्थापना की। इस मौके पर अंचल गुप्ता, रामू शर्मा, अंकित गुप्ता, आकाश द्विवेदी, हिमांशु, प्रदीप कुमार, शिव कैलाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, कुलदीप सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
कुरावली में माता के जयकारों की रही धूम
रविवार को नवरात्र के प्रथम दिन कस्बा में श्रद्धालुओं ने व्रत रखते हुये देवीस्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना करते हुये मनाकामना पूर्ण होने की कामना की। वहीं नगर में मां दुर्गा की प्रतिमा की शोभायात्रा निकालकर दुर्गा पंडालों में स्थापित किया गया। इस अवसर पर मां के जयकारों की धूम रही। नगर में मंदिर महाराज जी बाबा, मंदिर झारखंडेश्वर नाथ, मंदिर बनखंडेश्वर, मंदिर गेमी महाराज, मंदिर श्यामादेवी आदि में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
बरनाहल मेें कैलादेवी मंदिर से निकाली शोभायात्रा
नवरात्र के पहले दिन कस्बा में मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। कैलादेवी मंदिर से मां दुर्गा की शोभायात्रा का शुभारंभ थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मां की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में 51 कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। इस मौके पर प्रशांत अग्रवाल, अनी यादव, राहुल अग्रवाल, रमेश चंद्र गुप्ता, दीपू यादव, प्रियांक यादव, सिंटू यादव, सुशील कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
भोगांव में निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा
नवदुर्गा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रीदेवी मेला सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं नगर के लोगो ने माता की शोभा यात्रा में भाग लिया। आचार्य मुकेशानंद महाराज ने पूजा अर्चना कर कलशीय यात्रा का शुभारंभ कराया। 251 कलशीय यात्रा मंदिर सोमेश्वर नाथ वाली गली से प्रारंभ होकर मों पथरिया, दाऊ जी मंदिर, राम जानकी मंदिर, सब्जी मंडी चौराह, जामा मस्जिद जैन मंदिर, घण्टाघर से गिहार कालोनी होते हुये बापस पीपल मंडी स्थित मां दुर्गा शोभा पंडाल पर संपन्न हुयी।

आलीपुर पट्टी में शुरू हुआ दुर्गा महोत्सव
निकटवर्ती ग्राम आलीपुर पट्टी में चल रहे दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम में प्रथम दिन कलश यात्रा व माता की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा आबकारी मंत्री प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने दुर्गे मां की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व मां दुर्गा को चुनरी ओढ़ाकर शोभायात्रा को रवाना किया। आचार्य अनुज दुबे ने कलश स्थापना व यज्ञ में आहुतियां दिलाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed