फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navodaya entrance exam today, candidates will have to reach the center an hour before.

Agra News: नवोदय की प्रवेश परीक्षा आज, परीक्षार्थियों को एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा

Fri, 17 Jan 2025 07:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Navodaya entrance exam today, candidates will have to reach the center an hour before.
- डीएम के निर्देश पर प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक रहेंगे तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले प्रवेश दिलाया जाएगा। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर दाे-दो पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के तहत कक्षा छह में ग्रामीण अंचल के मेधावी छात्र-छात्राओं का 80 सीटों के लिए प्रवेश लिया जाना है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। जिले भर से प्रवेश परीक्षा के लिए 4791 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इनकी परीक्षा शनिवार काे जिले के 12 केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि 11:30 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 10:30 बजे से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हो रही है। प्रत्येक केंद्र पर खंड शिक्षाधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में तैनात होंगे इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से भी प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय से भी एक जिम्मेदार व्यक्ति प्रत्येक केंद्र पर मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को क्या-क्या लाना है साथ
प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षार्थियों को अपने साथ काला, नीला बाल पेन, प्रवेश पत्र, पहचान पत्र आदि साथ लाना होगा। परीक्षा में किसी प्रकार की इलेक्ट्रानिक वस्तु लेकर न आएं।


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घिरोर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली, राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉॅलेज मैनपुरी, एके इंटर कॉलेज बरनाहल, नर सिंह इंटर कॉलेज करहल, नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भोगांव, अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर, चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कॉलेज जागीर, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज समान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed