{"_id":"5dfbb0dd8ebc3e87d87eb5fd","slug":"navoday-school-poligraphy-mainpuri-news-agr420882064","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय: पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए गया स्टाफ लौटा, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय: पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए गया स्टाफ लौटा, रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। नवोदय के कथित छात्रा हत्याकांड में पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए सोमवार को गया नवोदय स्टाफ बृहस्पतिवार को लौटा आया। सूत्रों के अनुसार उनका टेस्ट पूरा हो गया है। वहीं अब रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके साथ ही छात्रा के रिश्तेदारों का पॉलीग्राफी शुरू हो गया है।
12 दिसंबर को कोर्ट से अनुमति के बाद एसआईटी नवोदय की तत्कालीन प्रधानाचार्य व उनके परिवार समेत कुल चार लोगों को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए सोमवार को लखनऊ ले गई थी। यहां तीन दिन तक उनका पॉलीग्राफी टेस्ट चला। बुधवार देर रात टेस्ट पूरा होने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह सभी स्कूल वापस लौट आए। हालांकि वे कुछ भी बताने से बच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर भोगांव पहुप सिंह अब तक नहीं लौटे हैं। दो दिन बाद रिपोर्ट लेकर उनके लौटने की बात कही जा रही है। अब पॉलीग्राफी पूरा होने के बाद एसआईटी जांच में तेजी आने की उम्मीद है। अब तक एसआईटी केवल पॉलीग्राफी टेस्ट के ही इंतजार में थी। सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम तक रिपोर्ट लेकर इंस्पेक्टर मैनपुरी पहुंचेंगे।
छात्रा के रिश्तेदारों का पॉलीग्राफी शुरू
स्टाफ के पॉलीग्राफी के बाद छात्रा के तीन करीबी रिश्तेदारों का पॉलीग्राफी शुरू हो गया है। बुधवार को उन्हें पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए लखनऊ ले जाया गया था। एसआईटी को शक है कि इन करीबी रिश्तेदारों से छात्रा के बारे में अहम जानकारियां हासिल हो सकती हैं। इसी के चलते इन लोगों का सैंपल डीएनए जांच के लिए भी भेजा गया था।
विज्ञापन
नहीं हुई कोई पूछताछ
एसआईटी सदस्य एसपी अजय कुमार भी पॉलीग्राफी और डीएनए रिपोर्ट के इंतजार में ही हैं। पिछले कई दिनों से जहां नवोदय में भी पूछताछ बंद है तो वहीं बृहस्पतिवार को इस मामले में किसी से बातचीत नहीं की गई। हालांकि बुधवार शाम को छात्रा के परिजनों से एसपी ने दो घंटे सवाल जवाब किए थे।