फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navoday school

नवोदय विद्यालय: प्रधानाचार्य के गेस्ट हाउस में क्यों गई थी छात्रा

Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
navoday school
10एमएनपी-31-जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव का भवन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में हुए कथित छात्रा हत्याकांड के मामले में एसआईटी जांच कर कर रही है। अधिकारियों की लगातार पूछताछ के बाद जांच तो आगे बढ़ रही है, लेकिन सवालों के जवाब मिलने के बजाए हर बार एक नया सवाल एसआईटी के सामने आ जाता है। ऐसा ही एक सवाल इस बार भी सामने आया है, जिसका जवाब जानने में एसआईटी के अधिकारी जुटे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले एसआईटी की पूछताछ के दौरान पता चला था कि छात्रा की मौत से कुछ माह पहले पूर्व वार्डन शारदा यादव नवोदय आईं थीं। तब उनके रहने के लिए तत्कालीन प्रधानाचार्य के आवास में स्थित गेस्ट हाउस में रुकने की व्यवस्था की थी। उसी दौरान मृतका छात्रा वहां गई थी। चपरासी के बार-बार मना करने के बाद भी वह जबरन वहां चली गई थी। जब इस बात की जानकारी एसआईटी को हुई तो इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए एसआईटी ने पूर्व वार्डन को भी बुला लिया। वहीं तत्कालीन प्रधानाचार्य से भी पूछा गया कि पूर्व वार्डन क्यों आईं थीं और उस दिन छात्रा गेस्ट हाउस में क्यों आई थी। इस सवाल-जवाब के दौरान एसआईटी के सामने अन्य कई मामले भी आए। उन पर एसआईटी गहनता से विचार और पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व वार्डन को दी जाने की अनुमति
सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने पूछताछ के बाद पूर्व वार्डन शारदा यादव को जाने की अनुमति दे दी। लेकिन उनसे कहा गया कि जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाए तो वे मौजूद रहेंगी। वहीं तत्कालीन प्रधानाचार्य और उनका परिवार अभी नवोदय में ही रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की सभी छुट्टियां भी हुईं रद
जवाहर नवोदय विद्यालय में एसआईटी छात्रा की मौत के मामले में जांच कर रही है। इस दौरान स्टाफ की सभी छुट्टियां रद कर दी गई हैं। ऐसे में शिक्षकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एसआईटी का मानना है कि जांच के लिए पूरे स्टाफ और छात्र-छात्राओं का मौजूद रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed