फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NAVOday school

छात्रा की मौत का राज जानने को एसआईटी छान रही है नवोदय की खाक

Sat, 07 Dec 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
NAVOday school
07एमएनपी-37-जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवोदय की छात्रा की मौत के मामले में एसआईटी जवाहर नवोदय विद्यालय की खाक छान रही है। पिछले छह दिनों से टीम के अधिकारी क्राइम सीन की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अब तक टीम के हाथ क्राइम सीन से कोई ऐसा ठोस सुराग नहीं लगा है जो मौत के मामले में लीड साबित हो सके। शनिवार को भी टीम ने सात घंटे विद्यालय में जांच की।
विज्ञापन

शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल के सदस्य लगातार जवाहर नवोदय विद्यालय में जांच कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल के जाने के बाद अब जांच की जिम्मेदारी एसपी अजय कुमार व सीओ एसटीएफ श्यामकांत पर है। लगातार छह दिनों से एसआईटी क्राइम सीन पर ही सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। रोजाना पूरे-पूरे दिन टीम यहां जांच कर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अब तक टीम को कोई ऐसा सुराग हाथ नहीं लगा है, जो छात्रा की मौत की जांच को सही दिशा दे सके। ऐसे में इस समय एसआईटी केवल अंधेरे में तीर चला रही है। शनिवार को भी एसआईटी के दोनों सदस्य दोपहर 12 बजे विद्यालय पहुंचे। उस समय विद्यालय में शिक्षण कार्य चल रहा था। इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने छात्रा हॉस्टल का बारीकी से निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार टीम ने हॉस्टल रूम की खिड़की से नजर आने वाले क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने हर बार की तरह हॉस्टल के पीछे और विद्यालय के ऐसे स्थान जहां लोगों का आना-जाना कम रहता है, वहां जांच की। शाम सात बजे के बाद एसपी और सीओ एसटीएफ वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम सीन पर जांची हकीकत
एसआईटी ने क्राइम सीन पर कुछ प्रयोग भी किए। जिस कमरे में छात्रा का शव फंदे पर लटका मिलने की बात कही जा रही है, टीम ने उस कमरे और छात्राओं के सोने के कमरे के बीच प्रयोग कर हकीकत जानी। टीम के कुछ सदस्यों ने एक कमरे में स्टूल रखने, गेट खोलने के साथ ही अन्य आवाजें कीं। वहीं टीम के अन्य सदस्यों ने इस बात की पड़ताल की कि छात्राओं के सोने वाले कमरे में ये आवाजें सुनाई देती हैं या नहीं।

जारी है स्टाफ से पूछताछ
नवोदय विद्यालय में स्टाफ से पूछताछ का सिलसिला भी जारी है। एसआईटी टीम प्रतिदिन जांच के दौरान उनसे सवाल जवाब कर रही है। जांच के दौरान बीच-बीच में कई बार टीम ने शनिवार को भी शिक्षकों व अन्य स्टाफ से सवाल जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed