{"_id":"5f6a362d8ebc3ee2fd00bd37","slug":"naveen-mandi-mainpuri-news-agr460445615","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों की हड़ताल को व्यापार मंडल ने भी दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों की हड़ताल को व्यापार मंडल ने भी दिया समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नवीन मंडी में शुल्क के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। व्यापारियों ने मंडी पहुंचकर समर्थन दिया। प्रदेश सरकार द्वारा मंडी के बाहर फसलों की खरीद करने पर शुल्क समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में नवीन मंडी में व्यापार करने वाले आढ़ती हड़ताल पर चले गए हैं।
सोमवार को शुरू हुई हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने भी आढ़तियों की हड़ताल को समर्थन दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता ने कहा कि संगठन मंडी शुल्क को समाप्त करने के लिए संघर्ष करेगा और इसे समाप्त कराकर ही रहेगा। मंगलवार को आढ़तियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उपदेश यादव के नेतृत्व में पहुंचे आढ़तियों ने मंडी शुल्क वापस लिए जाने के लिए नारेबाजी की।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। लक्ष्मीनारायण गुप्ता, अनुपम कुशवाह, बीनू बंसल, आदित्य कुमार, राजेंद्र सिंह, जनार्दन स्वरूप गुप्ता, सुधीर गुप्ता, कमलेश कश्यप, घमंडी गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंडी में दिनभर सन्नाटा रहा। सोमवार को कुछ किसान अपनी उपज लेकर जरूर पहुंचे थे, लेकिन मंगलवार को यहां कोई नजर नहीं आया।