फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nautnkibaj according to military seeking: Bidhuri

नौटंकीबाज मांग रहे सेना से हिसाब: विधूड़ी 

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nautnkibaj according to military seeking: Bidhuri
उत्तर प्रदेश के सह प्रदेश प्रभारी रमेश विधूड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
देश की सेना से हिसाब मांगने वालों पर दिल्ली से सांसद और उत्तर प्रदेश के सह प्रदेश प्रभारी रमेश विधूड़ी जमकर बरसे। जीआईसी मैदान से भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तो औकात ही क्या है। अब समय आ गया है देश के अंदर बैठे गद्दारों को सबक सिखाना होगा। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि दिल्ली में एक नौटंकीबाज देश की सरकार और सेना से हिसाब मांग रहा है।

ऐसे लोगों देश की जनता जवाब देगी। अब देश जातिवाद, भाई-भतीजावाद से चलेगा या राष्ट्रवाद से चलेगा। उन्होेंने कहा कि भारत की सेना ने 17 के बदले 100 से अधिक दुश्मनों को ठिकाने लगाया है। जरूरत पड़ी तो 1700 को भी ठिकाने लगाया जाएगा। लेकिन कुछ गद्दार पाकिस्तान का गुणगान करते हैं।
विज्ञापन


उन्हें यह भी नहीं मालूम की चुनाव हिंदुस्तान के पंजाब में होने हैं पाकिस्तान के पंजाब में नहीं। भारत में भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बनाया जाएगा तो क्या वह विदेश में बनाया जाएगा। मुलायम सिंह यादव कारसेवकों पर गोली चलाने को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। सभा को प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया और सांसद प्रो. रामंशकर केठेरिया, ओबीसी मोर्चा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल, पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य, अंजुला सिंह माहौर, प्रभू दयाल कठेरिया, रामप्रताप चौहान, प्रशांत पौनिया, अश्वनी वशिष्ठ, डा. रामबाबू, भानुप्रताप सिंह चौहान, धर्मवीर प्रजापति केशो मेहरा आदि भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। संचालन शिव शंकर शर्मा, प्रमोद गुप्ता ने किया। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed