फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   natural gas price decreased by Rs 2.92 per cubic meter in firozabad

बड़ी राहत: कारखानों में फुंकने वाली नेचुरल गैस के दाम घटे, इतना मिलेगा फायदा

Fri, 17 Mar 2023 05:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 05:09 PM IST
सार

गेल द्वारा जारी बिल के अनुुसार गैस की दर 41.31 रुपये प्रति घनमीटर निर्धारित की है। जो कि गत माह फरवरी के द्वितीय पखवाड़ा के गैस बिल 44.22 रुपये प्रति घनमीटर से करीब 2.92 रुपये प्रति घनमीटर कम है।

विज्ञापन
natural gas price decreased by Rs 2.92 per cubic meter in firozabad
पीएनजी पाइपलाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में होली पर कांच इकाइयों में रही करीब एक सप्ताह की कामबंदी का असर नेचुरल गैस की दरों पर दिखा। कारखानों में ईंधन के रूप में फुंकने वाली नेचुरल गैस के दामों में करीब 2.92 रुपये प्रति घनमीटर की कमी हुई है। गेल ने मार्च माह के प्रथम पखवाड़ा में 41.31 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब से गैस बिल जारी किये हैं। वहीं कांच उद्यमियों ने गैस बिल का विवरण नहीं देने की शिकायत भी गेल अफसरों को भेजी है।
विज्ञापन


गेल इंडिया की ओर से कांच व चूड़ी कारखानों को मार्च माह के प्रथम पखवाड़ा के गैस बिल शुक्रवार को जारी कर दिए। गेल द्वारा जारी बिल के अनुुसार गैस की दर 41.31 रुपये प्रति घनमीटर निर्धारित की है। जो कि गत माह फरवरी के द्वितीय पखवाड़ा के गैस बिल 44.22 रुपये प्रति घनमीटर से करीब 2.92 रुपये प्रति घनमीटर कम है। हालांकि कांच और चूड़ी उद्यमियों के अनुसार होली पर्व पर कारखानों में रही कामबंदी के कारण गैस की खपत का अनुपात कम होने के कारण गैस की दरों में कमी आई है।
विज्ञापन


वहीं कांच व चूड़ी उद्यमियों का कहना है कि गेल इंडिया द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी गैस बिल निर्धारण का विवरण नहीं दिया गया है। इस आशय की मांग कई माह से लगातार की जा रही है। गत माह भी कांच उद्योग से जुड़े औद्योगिक संगठनों ने एक पत्र गेल इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी विपणन को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed