फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nationwide Bank Strike on September 11, Indefinite Strike Threat from October 26

बैंकों की हड़ताल: चार दिन काम नहीं करेंगे कर्मचारी, 11 सितंबर और ये तीन तारीखें कर लें नोट; आया नया अपडेट

Wed, 02 Sep 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 10:10 AM IST
सार

पांच दिन बैंकिंग और प्रोत्साहन योजना में भेदभाव खत्म करने की मांग को लेकर 11 सितंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आंदोलन का समर्थन किया है और मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Nationwide Bank Strike on September 11, Indefinite Strike Threat from October 26
बैंक हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम और बिना भेदभाव वाली प्रोत्साहन योजना लागू करने की मांग पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की हड़ताल को 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने पूर्ण समर्थन दिया है। चरणबद्ध आंदोलन के तहत 11 सितंबर को बैंकों में हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन

यूनियन के संयोजक गजेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 11 सितंबर को एक दिवसीय और 28, 29 व 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल करेंगे। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं, तो 26 अक्तूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। श्रमिक संगठनों (इंटक, एटक, सीटू सहित 10 यूनियन) का कहना है कि सरकार 2024 में भेजे गए 5-डे वीक के प्रस्ताव पर फैसला अटकाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, 2020 के समझौते की अनदेखी कर सरकार ने बैंक के कुल मुनाफे के बजाय व्यक्तिगत प्रदर्शन पर आधारित नई भेदभावपूर्ण प्रोत्साहन योजना पेश की है। यूनियनों का आरोप है कि यह कदम कर्मचारियों को बांटने वाला है, जिसके खिलाफ इस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed