फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Women's Wrestling Championship In Ladamada Us President Dwight D. Eisenhower Came

आगरा का गांव लड़ामदा 60 साल बाद फिर से सुर्खियों में, उल्लास और उमंग में डूबे ग्रामीण

Wed, 13 Jan 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला, आगरा
सिद्धार्थ चतुर्वेदी, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 13 Jan 2021 12:17 AM IST
सार

  • चाचा नेहरू ने बच्चों को लगा लिया था गले
  • पिता के सामने बेटियां नहीं करतीं घूंघट 

विज्ञापन
National Women's Wrestling Championship In Ladamada Us President Dwight D. Eisenhower Came
अमेरिकी राष्ट्रपति डी. आइजनहॉवर नेहरू के साथ आए गांव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छह दशक बाद आगरा जिले का गांव लड़ामदा पूरे भारत में एक बार फिर सुर्खियों में है।  राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहे गांव लड़ामदा में 61 साल बाद एक बार फिर वही उल्लास और उमंग दिख रहा है, जो सन 1959 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डेविड आइजनहॉवर के आने पर दिखा था। देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी उनके साथ गांव पहुंचे थे। अंतर सिर्फ इतना है कि उस समय गांव का एक-एक व्यक्ति अमेरिका के राष्ट्रपति के आने की खुशियां मना रहा था और इस साल कुश्ती चैंपियनशिप में आने वाली देशभर की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानों के आने की खुशियां मना रहा है।
विज्ञापन


आइजनहॉवर को याद आई थी अपने गांव की
लड़ामदा गांव के रहने वाले 74 साल के सुरेंद्र सिंह बताते हैं कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ने गांव के लोगों को यह बताया था कि यहां आकर उन्हें अपने गांव की याद आ गई। आइजनहॉवर ने कहा था कि जब भी मुझे व्हाइट हाउस से फुर्सत मिलती है, तो मैं भी अपने गांव की मिट्टी की खुशबू को पाने के लिए गांव जाता हूं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा दिवस: ताजनगरी के इन युवाओं ने नई सोच से फहराया कामयाबी का परचम
विज्ञापन
विज्ञापन


चाचा नेहरू ने बच्चों को लगा लिया था गले
70 साल के रमेश चंद्र बताते हैं कि गांव की महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चों में भी चाचा नेहरू को देखने का काफी जोश था। यही कारण रहा कि चाचा नेहरू के आसपास बच्चों की काफी भीड़ जमा हो गई। नेहरू ने भी बच्चों को गले से लगाया। बच्चों ने जवाहर लाल नेहरू के ऊपर फूलों की बारिश की थी।

पिता के सामने बेटियां नहीं करतीं घूंघट 
लड़ामदा गांव के प्रधान कृपाल सिंह का कहना है कि उनके पिता दिवंगत गीतम सिंह उन्हें बताते थे कि गांव में चाचा नेहरू के आने पर महिलाएं भी काफी खुश थीं। गांव में घूंघट में खड़ी महिलाओं को जब नेहरू ने देखा, तो उन्होंने कहा कि बेटियां कभी भी पिता के सामने घूंघट नहीं करती हैं। कृपाल सिंह का कहना है कि जिस तरह से नेहरू और आइजनहॉवर का महिलाओं ने टीका कर स्वागत किया, उसी तरह महिला पहलवानों को टीका कर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed