फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Sports Day 2021: No Stadium In Bah Palyers Upset

खेल दिवस 2021: बाह के खिलाड़ी फहराते रहे हैं परचम, 40 साल बाद भी नहीं बना स्टेडियम

Sun, 29 Aug 2021 02:40 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 29 Aug 2021 02:40 AM IST
सार

बाह के बड़ागांव में जन्मे अंकित शर्मा ने एशियन गेम्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने लंबी कूद में रियो ओलंपिक में भी प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
National Sports Day 2021: No Stadium In Bah Palyers Upset
बाह में दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाह के खिलाड़ियों ने दुनिया को दिखाया कि अभावों में भी कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया जा सकता है। बाह के बड़ागांव में जन्मे अंकित शर्मा ने एशियन गेम्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने लंबी कूद में रियो ओलंपिक में भी प्रतिभाग किया। बिठौली के मायाराम शर्मा ने तैराकी में श्रीलंका में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बाल किशन गुर्जर, शिल्पी भदौरिया, नरेश यादव, मनीषा कुशवाहा पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन


...लेकिन 40 साल से बाह में स्टेडियम नहीं बना
बाह में स्टेडियम की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। स्टेडियम की मांग 40 साल से उठाई जा रही है। पूर्व ओलंपियन एथलीट विजय सिंह चौहान का कहना है कि जैतपुर और बाल ब्लॉक में स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध है। इसके लिए वह कई बार पत्र भी लिख चुके हैं लेकिन शासन-प्रशासन स्तर से कुछ नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed