फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Lok Adalat will be held on 14th September

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर को लगेगी

Sat, 24 Aug 2024 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held on 14th September
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश सैयद माउज बिन आसिम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में 14 सितंबर को होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। प्रभारी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विनोद जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रशासनिक मामलों को निस्तारित कराए जाने के लिए नियत कराया जाए। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और वादों को नियत करने के लिए न्यायिक अधिकारियों ने चर्चा की। अध्यक्षता प्रभारी अधिकारी प्रशासन व अपर जिला जज आशुतोष शर्मा ने की। बैठक में अपर जिला जज त्वरित न्यायालय घनेंद्र कुमार तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार तृतीय आदि ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों को नियत किए जाने पर चर्चा की। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों को सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित कर लोक अदालत का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed