फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Income and Merit Based Scholarship Application Date Extended

Agra News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति आवेदन की बढ़ाई तिथि

Tue, 30 Sep 2025 12:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 30 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
National Income and Merit Based Scholarship Application Date Extended
कासगंज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के आवेदन 4 अक्तूबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। शासन से आवेदन के लिए तिथि को बढ़ा दिया गया है। सफल परीक्षार्थी को कक्षा 9 से 12 तक शिक्षा ग्रहण करने पर प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए किसी भी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा परिषदीय स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र- छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन के लिए 24 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी। अब 4 अक्तूबर तक समय बढ़ा दिया गया है। 5 से 7 अक्तूबर तक आवेदन की त्रुटियों को दूर किया जा सकेगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण की जा सकेगी। परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा 9 नवंबर को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। छात्रवृत्ति योजना में भाग लेने के लिए आवेदक विद्यार्थी कक्षा 7 की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को पांच प्रतिशत अंकों की छूट मिलेगी। उनके अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 35000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना में आवेदन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय आवासीय विद्यालय, सैनिक स्कूल व प्राइवेट विद्यालयों के विद्यार्थी आवेदन के पात्र नहीं माने जाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed