फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Dengue Day 2024: Mother's milk becomes a protective shield protecting newborns from dengue

राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2024: मां का दूध बना सुरक्षा कवच, नवजातों को डेंगू से बचा रहा

Fri, 17 May 2024 07:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 May 2024 07:52 AM IST
सार

मां का पहला पीला गाढ़ा दूध बच्चों के लिए रामबाण है।  बाल रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि ये दूध बच्चों के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। 
 

विज्ञापन
National Dengue Day 2024: Mother's milk becomes a protective shield protecting newborns from dengue
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

डेंगू से हर साल न जाने कितने लोगों की मौत होती है। ऐसे में मां का पहला गाढ़ा पीला दूध नवजात को पिलाएं तो उसके लिए रामबाण औषधि होता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके मिश्रा बताते हैं कि मां का दूध नवजात के लिए एक तरह से सुरक्षा कवच है, जो बच्चे के विकास व पाचन में सहायक साबित होता है। इसके अलावा समय से बच्चे को टीका लगता रहना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


एसएन के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज यादव बताते हैं कि जो मां का दूध बच्चे के शरीर में एंटीबॉडी प्रदान करता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। जब-तक आप दूध पिलाती रहेंगी व बच्चे के शरीर में एंटीबॉडी बढ़ाता रहेगा, जो भविष्य में बीमारी और संक्रमण से लड़ने में मदद करेगा।
विज्ञापन


डेंगू व मलेरिया के नोडल ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति बताते हैं कि वर्ष 2023 से डेंगू से बचाव के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भी सैंपलिंग कराना शुरू करा दिया है, जिससे अधिक से अधिक संख्या में डेंगू के मामले हमारे संज्ञान में रहें जिसका नतीजा वर्ष 2023 में 173 डेंगू के मरीज मिले। वर्ष 2023 के अनुसार 0 -1 वर्ष तक के सिर्फ 6 बच्चों में डेंगू मिला। 100 केस पुरुषों के 67 महिलाओं में डेंगू मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमित मादा एडीज के काटने से होता है
डेंगू मच्छर जनित बीमारी होती है, जो एडीज एजिप्टी मादा मच्छरों के काटने से मनुष्यों में फैलती है। इस बीमारी के लक्षण मच्छरों के काटने के 5 दिन बाद शरीर में दिखने लगते हैं। डेंगू के लक्षणों में मसल्स और ज्वॉइंट्स में दर्द, सिर दर्द, बु्खार, आंखों में दर्द, चक्कर आना,उल्टी जैसा महसूस होना।

वायरल संक्रमण डेंगू से बचाव
- हर रोज सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
- घर में कचरा और गंदे पानी को एकत्र न होने दें
- पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े ही पहनें
-घर में स्वच्छ पानी में डेंगू के मच्छर पलते हैं। इसलिए कहीं भी पानी को खुला न रखें
- कूलर के पानी में कैरोसिन तेल डालकर रखें, इससे मच्छर पनपने की संभावना कम रहती है


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed