फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National competition on the horizon...pistol is out of order, complaint reaches the commissioner

Agra News: नेशनल प्रतियोगिता सिर पर...पिस्टल खराब, आयुक्त तक पहुंची फरियाद

Mon, 01 Dec 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
National competition on the horizon...pistol is out of order, complaint reaches the commissioner
शूटिंग के ​खिलाड़ी - फोटो : शूटिंग के ​खिलाड़ी
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की शूटिंग रेंज में पिस्टल खराब है। अक्तूबर माह से यह समस्या होने से खिलाड़ियों के सब्र का बांध टूट गया। शूटरों ने मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह से मुलाकात कर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) संजय शर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शूटरों का कहना है कि न सिर्फ उनकी मेहनत बेकार गई बल्कि उनके कॅरिअर पर भी सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन


शूटरों ने मंडलायुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि रेंज पर उपलब्ध एकमात्र सरकारी पिस्टल अक्तूबर से खराब पड़ी है। मरम्मत कराने के लिए कई बार अनुरोध किया गया। लेकिन हर बार उन्हें बजट नहीं है कहकर लौटा दिया गया। शूटर भूमिका ने बताया कि प्रैक्टिस न होने के कारण हम भोपाल में हुई प्री-नेशनल में शिरकत नहीं कर पाए।
विज्ञापन


शूटर मोहित ने कहा कि हमने नेशनल भोपाल में बिना अभ्यास शॉट लगाए। हम जानते थे कि स्कोर खराब होगा, लेकिन कोई विकल्प नहीं था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता सिर पर है और स्थिति अब भी वही है। शूटर प्रशांत ने कहा कि वे सालभर की तैयारी कर रहे थे, परिवार ने भी समय और पैसा लगाया। सब बेकार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शूटर प्रशांत का कहना है कि मंडलायुक्त के हस्तक्षेप के बाद उम्मीद है कि रेंज की व्यवस्था सुधरेगी। हम बस इतना चाहते हैं कि हमें अभ्यास का माहौल मिले। बाकी मेडल हम दिला देंगे। शूटरों के आरोपों पर आरएसओ संजय शर्मा का कहना है कि पिस्टल सही कराने की प्रक्रिया चल रही है। प्रकिया में वक्त लगता है।

शूटिंग के खिलाड़ी

शूटिंग के खिलाड़ी- फोटो : शूटिंग के खिलाड़ी

शूटिंग के खिलाड़ी

शूटिंग के खिलाड़ी- फोटो : शूटिंग के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed