फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Chamber raises demand for international stadium and Yamuna River Front in Agra

Agra News: नेशनल चैंबर ने आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और यमुना रिवर फ्रंट की उठाई मांग

Tue, 04 Nov 2025 02:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
National Chamber raises demand for international stadium and Yamuna River Front in Agra
नेशनल चैंबर
आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) की बंदिशों के बीच नेशनल चैंबर ने शहर के विकास और समस्याओं पर 4 घंटे तक मंथन किया। इसमें चैंबर पदाधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और यमुना पर रिवर फ्रंट जैसी योजनाओं को साकार करने की जरूरत बताई है। ऐसी ही 13 सूत्रीय मांगों का ड्राफ्ट बनाकर शासन को भेजने की तैयारी है। मुख्यमंत्री से भी मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि टीटीजेड की बंदिशों के कारण नए उद्योग और पूर्व में संचालित उद्योगों को विस्तार नहीं किया जा सकता है। इससे बड़े निवेशक आगरा के बजाय नोएडा, धौलपुर, मुरैना समेत अन्य जिलों में उद्योग स्थापित कर रहे हैं। आगरा में ताजमहल, किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा समेत कई ऐतिहासिक स्मारक हैं। ऐसे में यहां हजारों देशी-विदेशी पर्यटक रोजाना आते हैं। रात में पर्यटकों को रोकने के लिए योजनाएं शुरू की जाएं। इससे राजस्व भी बढ़ेगा। रिवर फ्रंट गार्डन बनने से यमुना नदी की हालत सुधरती और बेहतर पिकनिक स्पॉट होता। आगरा में लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग हो रही है। इसे अकोला और मलपुरा के मध्य बनाया जाए। इससे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी नजदीक पड़ेगा। पानी की कमी को देखते हुए यमुना पर रबर चैक डेम बनाया जाए, जिससे जमीन का जलस्तर भी सुधरेगा।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने सभी का आभार जताया। बैठक में उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, राजीव तिवारी, मुकेश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, अशोक गोयल, शलभ शर्मा, गिरीश चंद गोयल, दिनेश कुमार जैन, विजय बंसल, नितेश अग्रवाल, सुनील गोयल, सतीश अग्रवाल, मनोज बंसल, अशोक गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी रहीं प्रमुख मांगें:
- फेसिलिटी सेंटर किया जाए स्थापित
- नाइट टूरिज्म के लिए योजनाएं बनाई जाएं
- शास्त्रीपुरम स्थित आईटी पार्क का विस्तार हो
- मेडिकल पार्क बनाकर मेडिकल टूरिज्म बढ़ाएं
- यमुना में डिसिल्टिंग कराते हुए सफाई की जाए
- कैलाशघाट से ताजमहल तक यमुना में क्रूज चलाएं
- हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कर उत्तरी बाईपास शुरू कराएं।
----------

रबर चेकडैम और स्टेडियम की जल्द मिलेगी सौगात: विजय शिवहरे
- चैंबर की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी विजय शिवहरे शामिल हुए। चैंबर पदाधिकारियों ने एक-एक मांग को शहर की जरूरत बताते हुए इससे होने वाले शहर और लोगों के फायदे के बारे में जानकारी दी। इनको ड्राफ्ट भी सौंपा है। इस पर शिवहरे ने कहा कि रबर चेकडैम और स्टेडियम की सौगात जल्द मिलेगी। अन्य मांगों को भी शासन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed