फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   narrow escape in uttar pradesh after train accident in kasganj

यूपी में टला राजस्थान से भी बड़ा हादसा, नहर में गिरते-गिरते बची पैसेंजर ट्रेन

Sun, 24 Dec 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज Updated Sun, 24 Dec 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
narrow escape in uttar pradesh after train accident in kasganj
रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज में शनिवार को राजस्‍थान से भी बड़ा हादसा होने से टल गया। राजस्‍थान के भरतपुर से यूपी के कासगंज आ रही सवारी गाड़ी (55354) हजारा नहर पुल के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।  
विज्ञापन


ट्रेन नहर में गिरने से बाल-बाल बची। सवारी गाड़ी ट्रैक पर फंसे लोडर टेंपो से टकरा गई। करीब 200 मीटर तक लोडर टेंपो ट्रेन के साथ घसीटता हुआ चला गया जिससे पुल की बैरीकेट टूट गईं। 
विज्ञापन


हादसे में की-मैन व एक अन्य ग्रामीण बाल-बाल  बच गए। सवा घंटे के बाद दुर्घटनास्थल से गाड़ी कासगंज की ओर रवाना हो पाई। यह हादसा कासगंज-मथुरा रेलमार्ग पर मारहरा रेल क्रॉसिंग और हजारा नहर के रेल पुल संख्या 405 पर किलोमीटर 250 पर हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां के एक कच्चे रास्ते से यूटीलिटी लोडर टेंपो गाय, बछडे़ लेकर अलीगढ़ के दादों की ओर जा रहा था। टेंपो चालक ने गलत रास्ते से सीधी रेल लाइन पास करने की कोशिश की। रेल लाइन पर जाकर टेंपो फंस गया।

narrow escape in uttar pradesh after train accident in kasganj
रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
टेंपो में चालक के अलावा टेंपो मालिक विकास व अन्य तीन लोग भी सवार थे। टेंपो को निकालने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसी स्थिति में टेंपो से गाय, बछड़ा को उतार लिया। वहीं यात्री भी उतर गए। 

तभी की-मैन गिरजेश कुमार और नदरई के ग्रामीण शान मोहम्मद की नजर ट्रैक पर फंसे लोडर टेंपो पर पड़ी। गिरजेश ने तत्काल ही रेलवे प्रशासन को सूचना देकर झंडी दिखाकर ट्रेन को रोकने का भी प्रयास किया लेकिन ट्रेन नहीं रुक पाई वह ट्रैक पर फंसे लोडर टेंपो को घसीटती हुई करीब 200 मीटर नहर पुल को पार करती हुई आगे जाकर रुकी। 

ट्रेन के इंजन में लोडर टेंपो फंसे होने के कारण रेल पटरियों, पुल के बैरीकेट से भिड़ता चला गया, जिससे बैरीकेट भी क्षतिग्रस्त हो गए।  ट्रेन को रोकने का प्रयास कर रहे की-मैन गिरजेश कुमार बाल बाल बच गए। 

narrow escape in uttar pradesh after train accident in kasganj
रेल हादसा - फोटो : अमर उजाला
वहीं ग्रामीण शान मोहम्मद पुल की बैरीकेट के घेरे में बचने के लिए खड़ा था, लेकिन बैरीकेट टूट गया। शान मोहम्मद भी बाल-बाल बच गए। गाड़ी के रुकते ही दुर्घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। कासगंज स्टेशन पर चालक और गार्ड ने मामले की सूचना दी। 

आनन-फानन में रेल प्रशासन मौके पर पहुंच गया। रेल के इंजन में फंसे मलबे को बाहर निकालकर रेल मार्ग साफ किया। रेल पटरी में जगह-जगह क्लिप खुल गए थे जिन्हें रेल कर्मियों ने तुरंत सही किया। करीब सवा घंटे तक गाड़ी मौके पर खड़ी रही। रेल पथ सही व साफ करने के बाद गाड़ी को कासगंज के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed