{"_id":"69505218594a0330330055df","slug":"narrated-the-story-of-devarshi-naradas-love-for-god-agra-news-c-25-1-agr1030-950716-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: देवर्षि नारद के प्रभु प्रेम की कथा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: देवर्षि नारद के प्रभु प्रेम की कथा सुनाई
Sun, 28 Dec 2025 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
आगरा। देवर्षि नारद की भक्ति निष्काम थी। वे लोक-लोकांतर में केवल भगवान का नाम ही संचारित करते रहे। बाल्यावस्था में वह संतों की सेवा और चरणामृत के सेवन से प्रभु प्रेम में लीन हो गए, तब उन्हें जीवन का परम लक्ष्य ज्ञात हुआ। ये उद्गार समाधि पार्क मंदिर सूर्यनगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथाव्यास कीर्ति किशोरी ने व्यक्त किए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
शुभारंभ लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, मुख्य संरक्षक अजय अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल ने विधिवत दीप जलाकर किया। कथाव्यास ने कहा कि राजा परीक्षित ने श्राप मिलने के बाद मोक्ष की प्राप्ति के लिए शुकदेवजी की शरण ली। शुकदेवजी का आगमन इस बात का प्रतीक है कि जब जीवन में मोह और भय का त्याग होता है, तब प्रभु कथा ही जीवन का आधार बनती है। उन्होंने युवाओं से नशा, भोग और अहंकार से दूर रहकर सेवा, साधना और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।
संयोजक उमेश बंसल ने बताया कि रविवार को ध्रुव एवं प्रह्लाद चरित्र की कथा का वर्णन किया जाएगा। व्यास पूजन मुख्य यजमान संजय गुप्ता एवं संगीता गुप्ता, रोहित जैन ने किया। इस मौके पर राकेश-रेखा अग्रवाल, निखिल-वंदना गर्ग, प्रशांत-रितु मित्तल, केके अग्रवाल, उपेंद्र शर्मा, विनोद सर्राफ, पॉली भाई, अमन-आरुषि आदि मौजूद रहे।