फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   narendra become president of national chamber

नरेंद्र के हाथ आई नेशनल चेंबर की कमान

Wed, 15 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो आगरा। Updated Wed, 15 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
narendra become president of national chamber
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी चुन चेंबर ने जातिवाद के आरोपों को दिया करारा जवाब, - फोटो : अमर उजाला
नेशनल चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कामर्स की कमान अब निर्विरोध चुने गए नरेंद्र सिंह के हाथ में होगी। पांच साल के बाद सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी के जरिए चेंबर सदस्यों ने जातिवाद के आरोपों का करारा जवाब दिया है। बुधवार को अग्रवन में नेशनल चेंबर के 2017-18 सत्र की कार्यकारिणी का स्वागत, सम्मान किया गया।
विज्ञापन

नेशनल चेंबर ने अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद पर राजीव अग्रवाल, अनूप गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर मुरारी लाल गोयल को निर्विरोध चुना है। यही नहीं, कार्यकारिणी में प्रबंध समिति केसदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गए। बुधवार को अग्रवन में चुनाव समिति चेयरमैन महेंद्र सिंघल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के नाम का एलान किया और सभी का स्वागत सम्मान किया। पूर्व अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि अब तक बाहरी लोग चेंबर चुनाव में जातिवाद को बढ़ावा देते थे, लेकिन जातिवाद के आरोप को करारा जवाब देते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी चुनी गई। यह एतिहासिक चुनाव है। चेंबर सदस्यों के लिए होली मिलन समारोह भी इसके बाद आयोजित किया गया, जिसमें ब्रज की होली और लोकगीतों की मिठास घुली। इस दौरान शांति स्वरूप गोयल, सीताराम अग्रवाल, प्रदीप वार्ष्णेय, योगेंद्र सिंघल, मनीष अग्रवाल, अतुल गुप्ता, भुवेश अग्रवाल, गिरीश चंद्र गोयल, श्रीकिशन गोयल, राजेश अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, गागन दास रामानी, दिलीप मित्तल, संजय गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक्जीक्यूटिव कमेटी में ये चुने गए
ग्रुप 1 में एमजी अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, योगेश सिंघल, ग्रुप 2 में अमित जैन, महेश चंद्र अग्रवाल, राकेश मित्तल, ग्रुप 3 में चंद्र मोहन खंडेलवाल, ग्रुप 4 में अजय कंसल, दिनेश जैन, मुकेश जैन, महेंद्र जैन, ग्रुप 5 में गोपाल खंडेलवाल, सुशील बंसल, ग्रुप 6 में अजय गुप्ता, महेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ग्रुप 7 में अभिषेक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ग्रुप 8 में अनिल अग्रवाल, ग्रुप 9 में जयकिशन गुप्ता, मुरारी लाल गोयल, ग्रुप 10 में राजेश सराफ, ग्रुप 11 में अनिल अग्रवाल, ग्रुप 12 में श्याम सुंदर अग्रवाल चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘चंद माह में जीएसटी लागू होने वाला है। चैंबर जागरूकता कार्यक्रमों केसाथ प्रोफेशनल की टीम बनाएगा, जो सदस्यों की समस्याओं का निदान कराएगी। नए औद्योगिक क्षेत्र और चैंबर के लिए नए भवन की स्थापना कराने का प्रयास करेंगे।’
नरेंद्र सिंह
अध्यक्ष, नेशनल चेंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed