फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nanda's joy is felt, Jai Kanhaiya Lal Ki... Devotees were moved to tears after listening to the story of Krishna's birth and childhood pranks at the ancient Vankhandi Mahadev Temple Ashram.

Agra News: नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर आश्रम में कृष्ण जन्म और बाल लीलाओं की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 23 Jun 2026 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Nanda's joy is felt, Jai Kanhaiya Lal Ki... Devotees were moved to tears after listening to the story of Krishna's birth and childhood pranks at the ancient Vankhandi Mahadev Temple Ashram.
फोटो 2 खेरागढ़नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... कृष्ण जन्म और बाल लीलाओं की कथा सुन भावविभ
खेरागढ़। कस्बा स्थित प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास पंडित महेश चंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्म और उनकी मनमोहक बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा व्यास ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के कारागार में जन्म, वासुदेव द्वारा उन्हें यमुना पार गोकुल पहुंचाने तथा नंद बाबा के घर हुए आनंदोत्सव का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कृष्ण जन्म प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और भक्ति भाव से झूमने लगे। इसके बाद कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, पूतना वध, कालिया नाग दमन और गोप-गोपियों के साथ उनकी अलौकिक लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय होता रहा। कथा में मनोज तोमर, लाला अस्थाना, विज्जो तोमर, नीरज पराशर, प्रमोद मित्तल, ब्रजेश सभासद, आरके बंसल, सतेंद्र अस्थाना, भगवान दास कुशवाह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed