फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Namkeen made with asafoetida of apke food industries fails in the test

UP: इस कंपनी का ना खरीदें नमकीन...सिंथेटिक रंग से हो रहा तैयार, एफएसडीए की जांच में खुलासा; बिक्री रोकी

Wed, 05 Feb 2025 08:10 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Feb 2025 08:10 PM IST
सार

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद विभाग की ओर से नमकीन की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। कंपनी को माल वापसी के लिए नोटिस भी दिया गया है।

विज्ञापन
Namkeen made with asafoetida of apke food industries fails in the test
नमकीन की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जांच में आगरा के दयालबाग स्थित आपके फूड इंडस्ट्रीज की हींग वाली नमकीन जांच में फेल मिली है। इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। विक्रेताओं को इस नमकीन की बिक्री न करने और कंपनी को माल वापसी के लिए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि सितंबर 2024 को दयालबाग स्थित आपके फूड कंपनी की हींग वाली मिक्सचर नमकीन का नमूना लिया था। जांच कराने पर इसमें सिंथेटिक रंग मिला है। यह सेहत के लिए असुरक्षित है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नमकीन की बिक्री पाबंद करते हुए कंपनी के खिलाफ केस भी दर्ज करा रहे हैं। नमकीन का बैच नंबर समेत अन्य विवरण की सूची बना रहे हैं। कंपनी को इस बैच की नमकीन बाजार से वापस मंगाने और दुकानदारों को भी इस नमकीन की बिक्री न कर वापसी के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed