Agra: इन कॉलोनियों के नाम बदलकर फिर रखे जाएंगे नरकपुरी, बदबू विहार, घिनौना नगर, जानें वजह
40 से अधिक कॉलोनियों के 20 हजार से अधिक लोग बिना सड़क, नाली और सफाई के शंकरगढ़ पुलिया से वायु विहार के बीच रहने को मजबूर हैं। 10 अक्तूबर को क्षेत्रीय लोगों ने कॉलोनियों के नाम बदल कर डेंगू विहार, बदबू विहार, नाला मानसरोवर आदि के पोस्टर लगाए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की शंकरगढ़ पुलिया से वायु विहार तक सड़क निर्माण के लिए आंदोलित लोग एक महीने बाद भी मायूस हैं। अब तक सड़क नहीं बनी है और सफाई भी नहीं कराई गई है। मंत्री से लेकर कमिश्नर, डीएम व सीडीओ तक गुहार लगाई। सोमवार को फिर क्षेत्रीय लोग सीडीओ से मिले। समस्या निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन और कॉलोनियों के नाम बदलने की चेतावनी दी है।
10 अक्तूबर को बदले थे नाम
40 से अधिक कॉलोनियों के 20 हजार से अधिक लोग बिना सड़क, नाली और सफाई के शंकरगढ़ पुलिया से वायु विहार के बीच रहने को मजबूर हैं। 10 अक्तूबर को क्षेत्रीय लोगों ने कॉलोनियों के नाम बदल कर डेंगू विहार, बदबू विहार, नाला मानसरोवर आदि के पोस्टर लगाए थे। जिससे मामला सुर्खियों में आया। फिर 16 अक्तूबर को क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य से मिले। उन्होंने कमिश्नर व डीएम संग बैठक कर समस्या दूर कराने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - बेरहमी: बोरे में बंद मिले 16 पिल्ले, दर्दनाक था नजारा, भाई-बहन ने बचाई जान
ये बोले क्षेत्रीय लोग
क्षेत्रीय लोगों को बताया कि 7.82 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। फंड मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद दो बार सीडीओ, एक बार डीएम व अन्य अधिकारी मौका मुआयना किया। फिर भी हालात जस के तस हैं।
सीडीओ से भी मिले
क्षेत्रीय निवासी प्रहलाद चाहर, आरपी सिंह, विनोद कुलश्रेष्ठ, ओम प्रकाश शर्मा, सुशील शर्मा ने सीडीओ ए. मनिकन्डन से मुलाकात की। सीडीओ ने उन्हें बजट मिलते ही काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो फिर हमें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, सीडीओ का कहना है कि प्रस्ताव स्वीकृति हेतु भेजा जा चुका है। फंड मिलने पर काम शुरू हो सकेगा।