फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Namaj In Nandababa Temple Chace To Foreign Organization And Funding

मंदिर में नमाज का मामलाः विदेशी संगठन और विदेशी फंडिंग की आशंका

Tue, 03 Nov 2020 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Nov 2020 12:30 AM IST
सार

सोमवार को पुलिस ने वृंदावन समेत अन्य स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। दिल्ली निवासी चारों आरोपी खुदाई खिदमतगार संस्था से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Namaj In Nandababa Temple Chace To Foreign Organization And Funding
मंदिर परिसर में नमाज अदा करते मुस्लिम यात्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने पर दर्ज हुए मुकदमे में दो मुस्लिम युवकों की इस हरकत के पीछे विदेशी मुस्लिम संगठनों के शामिल होने तथा इसके लिए विदेशी फंडिंग होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने एक आरोपी फैजल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश है। सोमवार को पुलिस ने वृंदावन समेत अन्य स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सके। दिल्ली निवासी चारों आरोपी खुदाई खिदमतगार संस्था से जुड़े हैं।
विज्ञापन


बीते रविवार की रात नंदबाबा मंदिर के सेवायत मुकेश गोस्वामी और शिवहरी गोस्वामी ने थाना बरसाना प्रभारी आजाद पाल को नमाज अदा करने वाले दो मुस्लिम युवकों तथा उनके दो हिंदू साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। देर रात दूसरी तहरीर सेवायत कृष्ण मुरारी गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी और शिवहरी गोस्वामी की ओर से दी गई। इस तहरीर में फैजल खान और चांद मोहम्मद द्वारा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के पीछे विदेशी मुस्लिम संगठनों तथा विदेशी फंडिंग होने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन


पुलिस ने धारा 153ए, 295 और 505 में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस मामले में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी फैजल को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश का वातावरण दूषित करना चाहते हैं कुछ लोग : श्रीकांत
मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा ने नंदबाबा मंदिर में मुस्लिम युवकों द्वारा नमाज अदा करने के मामले में कहा कि कुछ लोग शरारतपूर्ण तरीके से प्रदेश के वातावरण को दूषित करना चाहते हैं।

लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरीके से भाजपा सरकार काम कर रही है वह विरोधी हजम नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस, सपा, बसपा का काकटेल है। इन्होंने जाति और धर्म के आधार पर राजनीति की है। विकास से इनका कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश में कोई शांतिभंग करने की कोशिश करेगा तो कानून उससे सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed