फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nalkoop established is kasganj soon

Agra News: सिंचाई के संकट से मिलेगी किसानों को निजात, लगेंगे 16 नलकूप

Fri, 16 Dec 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
nalkoop established is kasganj soon
कासगंज। जनपद में सिंचाई संकट से किसानों को राहत मिल सकेगी। शासन द्वारा वर्ष 2022-23 में जनपद में लगाए जाने के लिए नए नलकूपों का आवंटन किया गया। 16 ग्रामों को चयनित किया गया है। बजट आते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में लागू की गई 2100 नलकूप योजना के अंतर्गत नलकूप खंड कासगंज में 32 नलकूपों का आवंटन किया गया। इसमें वर्ष 2022-23 में 16 नलकूपों को लगाए जाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। इन नलकूपों को लगाने के लिए किसानों ने आवेदन किए। इनके प्रस्ताव संबंधित विधायकों द्वारा विभाग को दिए गए। नलकूपों को स्थापित किए जाने के लिए चयन समिति में ग्रामों का चयन किए जाने के लिए विचार-विर्मश किया गया। चयन समिति में मुख्य विकास अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, अधिशाषी अभियंता नलकूप, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, विद्युत वितरण निगम के अधिशाषी अभियंता शामिल रहे। समिति ने 16 ग्रामों का चयन कर नलकूप लगाए जाने के लिए हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन

ये ग्राम नलकूप लगाने को हुए हैं चयनित
अमांपुर विकास खंड के ग्राम बीनपुर कलां, मुनव्वरपुर, अर्जुनपुर कदीम, रामपुर, भृगवासिनी में, सिढ़पुरा विकास खंड के ग्राम मंगदपुर, भीकपुर में और सोरोंजी विकास खंड के ग्राम तोकलपुर, हरसैना बरौली-बड़गांव, गुलागढ़ी, ठठेरपुर, उर्कुरी, मलिकपुर, खड़िया एवं नगला लोधी में नलकूप लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 ब्लॉक अति दोहित क्षेत्र में, नहीं लग सकेगा एक भी नलकूप
चयन समिति के द्वारा तीन ब्लॉकों में ही नलकूपों को लगाए जाने के लिए 16 ग्रामों में का चयन किया गया हैं। कासगंज, सहावर, पटियाली और गंजडुंडवारा अति दोहित क्षेत्र में शामिल होने के कारण इनमें एक भी नलकूप लगाए जाने का प्रस्ताव नहीं है।

आंकड़ों की नजर में:
- 32 नलकूप लगाए जाने हैं योजना में
- 16 नलकूपों लगाए जाएंगे वर्तमान सत्र में
- 3 विकास खंडों के 16 ग्राम नलकूपों के लिए हुए चयनित
शासन के 2100 नलकूप योजना के अंतर्गत वर्तमान सत्र में 16 नलकूपों को लगाए जाने के लिए चयन समिति द्वारा ग्रामों का चयन किया गया है। अभी बजट नहीं मिला है। बजट मिलने के बाद नलकूपों को लगाए जाने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - विजय सिंह, अधिशाषी अभियंता, नलकूप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed