फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nahar, water, crope

नहरों में पानी सप्लाई बंद होने से लगी खंदी

Fri, 17 Jan 2020 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
nahar, water, crope
17एमएनपी-06-गांव गांगसी के पास कटी खंदी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लोअर गंग नहर में जगह-जगह खंदी लगने से किसानों में आक्रोश पनप रहा है। किसानों का आरोप है कि सूचना के बाद भी रात में नहर विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे। वहीं नहर विभाग जानकारी मिलते ही पटरी मरम्मत कराने का दावा कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अन्य नहरों में पानी सप्लाई बंद होने की वजह से इस नहर में पानी बढ़ा और जगह-जगह खंदी लगीं।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता इटावा प्रखंड निचली गंग नहर सुनील कुमार ने बताया कि जैसे ही खंदी लगने की जानकारी हुई कर्मचारियों के साथ ही जेसीबी को खंदी पाटने के लिए लगाया गया था। शुक्रवार दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई। उन्होंने बताया कि खुद उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। खंदी क्यों लगी, इस संबंध में उन्होंने कहा कि भोगनीपुर और मैनपुरी डिवीजन की नहरों का पानी बंद था। इस कारण गंग नहर में पानी बढ़ गया। नहर के ओवरफ्लो होने के बाद खंदी लग गई।
विज्ञापन

नरौरा से बंद कराया गया पानी
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद नरौरा बुलंदशहर से नहर का पानी बंद करा दिया गया है। जल्द ही नहर में वाटर लेबल कम हो जाएगा। पानी कम होते ही स्थाई रूप से पटरी की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नुकसान की रिपोर्ट होगी तैयार
खंदी लगने की जानकारी होते ही मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। संबंधित लेखपालों को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
-नरेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed