फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagrik sansodhan kanoon

जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दौड़ रहे आवेदक

Thu, 19 Dec 2019 01:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
nagrik sansodhan kanoon
कासगंज। नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। लोगों को भय है कि कहीं उनकी नागरिकता न चली जाए। इस भ्रम के चलते बड़ी संख्या में लोग अब अपने जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं। इसके लिए तेजी से ऑनलाइन आवेदन संबंधित निकाय और ब्लॉक में किए जा रहे हैं। यहां तक कि वरिष्ठ नागरिक भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं। ये आवेदन पिछले वर्ष की तुलना में लगभग चार गुना हैं।
विज्ञापन

संसद में हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया है। इसे लेकर तमाम तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। पिछले कई महीने से तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में शामिल होने के लिए जन्म प्रमाण पत्र अहम प्रपत्र है। जिन लोगों ने न कभी अपना और न बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाया वे अब परिवार के सभी सदस्यों के लिए आवेदन कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में निकाय के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में विकासखंड में आवेदन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2018 में 7482 आवेदन जन्म प्रमाणत्र के लिए आए थे। जबकि वर्ष 2019 में यह आंकड़ाकरीब चार गुना पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी जून माह से शुरू हुई है। नवंबर तक ही 23 हजार 477 आवेदन किए गए हैं। जबकि दिसंबर का आंकड़ा आना अभी शेष है। इन आवेदकों में बच्चों के साथ उम्रदराज लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed