फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagin dies after villager killed naag in fatehpuri sikri agra

बेजुबान की प्रेम कहानी का अंत: जहां पर जलाया नाग, वहीं पर नागिन ने त्यागे प्राण, इस घटना से ग्रामीण हैरान

Mon, 29 Aug 2022 07:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 07:41 PM IST
सार

नाग-नागिन की प्रेम कहानी आपने फिल्मों में देखी होगी। फतेहपुर सीकरी में इसी तरह का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने नाग का मार डाला तो नागिन ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Nagin dies after villager killed naag in fatehpuri sikri agra
मरे पड़े दोनों सांप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी में नाग-नागिन की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रविवार को ग्रामीणों ने एक नाग को मार डाला। इसके बाद उसे गांव के बाहर जला दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण उस जगह पर पहुंचे तो चौंक गए। जहां पर नाग को जलाया गया था, वहीं पर एक और सांप मरा पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि नाग के वियोग में नागिन ने अपने प्राण त्यागे हैं। इस घटना को लेकर दिनभर ग्रामीणों में कौतुहल बना रहा।  

विज्ञापन

फर्नीचर के शोरूम में निकला था सांप

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को रूपवास मार्ग पर तेहरा दरवाजा के निकट स्थित विश्वकर्मा फर्नीचर के शोरूम पर एक सांप निकला, जिसको स्थानीय लोगों ने मार डाला। इसके बाद झाड़ियों में उसे जला दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में ही एक नागिन आई और नाग को खोजते-खोजते उसी जगह पर पहुंच गई, जहां पर सांप को जलाया था। नागिन ने फन पटक-पटक कर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने नागिन को भी जलाया 

उक्त घटना की जानकारी होने पर लोगों ने जाकर देखा तो जले पड़े नाग के पास ही नागिन मरी पड़ी थी। नाग-नागिन की खबर पूरे इलाके में फैल गई। सैकड़ों तमाशाबीन घटनास्थल पर एकत्र हो गए। तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। योगेंद्र लोधी, जसवंत फौजदार, मनोज सिंघल, बंटी शर्मा, छोटू प्रधान आदि ने ग्रामीणों से वहीं पर नागिन को भी जला दिया। ग्रामीणों ने बताया नाग-नागिन की लंबाई लगभग छह फीट थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed