फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Panchayat Bhogaon became saffron after 68 years of formation in Mainpuri

Agra News: मैनपुरी में गठन के 68 साल बाद भगवा हुई नगर पंचायत भोगांव

Sun, 14 May 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Bhogaon became saffron after 68 years of formation in Mainpuri
अुनपम अवस्थीभोगांव (मैनपुरी) । नगर पंचायत भोगांव गठन के 68 साल बाद भगवामय हो गई। भाजपा प्रत्याशी नेहा तिवारी ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्होंने सपा समर्थित प्रत्याशी नसरीन बानो को 1545 वोट से हराया। विजेता प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी अंजली सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

भाजपा ने नगर पंचायत भोगांव से इस बार नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया था तो वहीं सपा ने निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन बानो का समर्थन किया था। वहीं बसपा ने निशायरा बेगम को मैदान में उतारा था। शुक्रवार को जब मतगणना के परिणाम आए तो भाजपा प्रत्याशी नेहा तिवारी ने जीत हासिल की। आज तक कभी भी भाजपा या अन्य कोई दलीय प्रत्याशी नगर पंचायत भोगांव में जीत हासिल नहीं कर सका था।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी नेहा तिवारी को जहां 6326 मत मिले तो वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी नसरीन बानो को 4781 मत मिले। नेहा तिवारी ने 1545 वोट की बढ़त के साथ जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बसपा प्रत्याशी निशायरा 2604 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता प्रत्याशी नेहा तिवारी को निर्वाचन अधिकारी अंजली सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान आशीष तिवारी भी मौजूद रहे।


भाजपा ने सुबह से बनाई बढ़त
नेशनल डिग्री कॉलेज में सुबह आठ बजे के बाद मतों की गिनती शुरू हुई। इसमें भाजपा ने सुबह से ही बढ़त बनाना शुरू कर दी थी। इसी का नतीजा रहा कि भाजपा को जीत का ताज मिला। वहीं नतीजे आने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी के चेहरों के रंग उड़ते गए।

प्रमुख प्रत्याशियों को मिले वोट
प्रत्याशी का नाम व दल मिले वोट
-नेहा तिवारी भाजपा-6326
-नसरीन बानो, सपा समर्थित-4781
-निशायरा, बसपा-2604
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed