फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagar palika, chairman, maanorma devi

बिना प्रस्ताव पास किए ही तैनात कर लिए 50 ठेकाकर्मी

Tue, 24 Dec 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
nagar palika, chairman, maanorma devi
मैनपुरी। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने नगर पालिका की चेयरमैन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सभासदों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास किए बगैर ही कुछ काम जबरन पास कर लिए जाते हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि 16 अगस्त को हुई बोर्ड बैठक में 50 ठेका कर्मी की नियुक्ति का प्रस्ताव पास नहीं हुआ था, लेकिन इसे पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने अपनी मर्जी से ही पास कर लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका चेयरमैन द्वारा सरकार की धमकी देकर अधिशासी अधिकारी पर दबाव बना लिया गया है और लगभग 100 सफाई कर्मचारियों का फर्जी तरीके से मानदेय भुगतान किया जा रहा है। अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा अपने देवर व बहनों को चूने का ठेका दिया गया है। जहां चूने की जगह पर डस्ट की सप्लाई की जा रही है। जिस पर पूर्व अधिशासी अधिकारी ने भुगतान रोक दिया था। वर्तमान अधिशासी अधिकारी से दबाव बनाकर भुगतान करा लिया गया है।
विज्ञापन

मांग की गई कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में दो सौ नए इंडिया मार्क हैंडपंप व 150 रीबोर का ठेका अपने चहेते को 25 प्रतिशत कमीशन पर दिया गया था। इसमें बड़ी अनियमितता की गई है। आरोप लगाया गया कि अध्यक्ष नगर पालिका और अधिशासी अधिकारी ने सार्थक फर्म के नाम से 50 लाख का भुगतान गाड़ियों की मरम्मत और 15 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले जा रहे हैं। पूर्व अधिशासी अधिकारी ने इस पर भी रोक लगाई थी। प्राथमिक स्कूल में जलकल का स्टोर रूम बनाया गया है जो गलत है। शिकायत करने वालों में सभासद निशांत जैन, फूल बहार, दीपू गोस्वामी, रामा देवी, दीपक कुमार, धनेश वर्मा, सभासद प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सभासद अवैध तरीके से काम कराने के लिए दबाव बना रहे हैं, जो संभव नहीं है। इसी के चलते दबाव बनाने के लिए शिकायतें की जा रही हैं। सारे काम शासनादेश के तहत किए जा रहे हैं।
मनोरमा देवी, चेयरमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed