Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Naga sadhus took royal bath, took out a procession

Agra News: नागा साधुओं ने किया शाही स्नान, निकाली शोभायात्रा, दिखाए हैरतअंगेज करतब

Mon, 05 Dec 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Naga sadhus took royal bath, took out a procession
सोरोंजी (कासगंज)। नागा साधुओं ने सोमवार को तीर्थंनगरी में शोभायात्रा निकालकर शाही स्नान किया। शोभयात्रा में नागा साधुओं के अतिरिक्त विभिन्न अखाड़ों के साधु भी शामिल रहे। कंधे पर जटाएं, हाथों में चिमटा, तलवार, डमरू लिए नागा साधु आकर्षण का केंद्र बन रहे। इस दौरान उन्होंने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान तीर्थनगरी हर-हर गंगे से गूंज उठी।
विज्ञापन

हरि की पौड़ी किनारे नागालैंड आश्रम से पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के नेतृत्व में शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में अखाड़ों के प्रमुख विराजमान थे। शोभयात्रा चक्रतीर्थ, चौदहपोर, बड़ा बाजार, लहरा रोड, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, मेला रोड क्षेत्र में होती हुई हरि की पौड़ी पर पहुंची, जहां नागा साधुओं ने शाही स्नान किया। नागा साधु अपने शरीर पर भभूत लगाए थे वहीं अन्य साधु अलग अलग परिधानों में थे। शोभायात्रा में नगाड़े, घंटे, घडियाल, दुंदुभी बजाई जा रही थी। साधुओं के हाथों में त्रिशूल, तलवार, फरसा आदि नजर आ रहे थे। शोभायात्रा का समापन होने पर सभी नागा साधु हरि की पौड़ी के नागालैंड घाट पर पहुंचे। जहां हरि की पौड़ी में गंगास्नान करके पुण्य अर्जित किया। हर हर गंगे के जयकारों के बीच नागा साधुओं ने काफी देर तक स्नान किया। प्रमुख रूप से अखाड़ों के प्रमुखों व संत शिरोमणि में हरियाणा के किशनगिरी, हिसार के आकाश गिरी, अवागढ़ के अशोक गिरी, बरेल के मलखान, सोरों मुनि किच्छा, नरौरा के पर्वतगिरी, वजीरगंज के रमेसगिरी, आगरा के जवरगिरी, हरिद्वार के रविगिरी, कछला केदयालगिरी, राजघाट के कन्हैया गिरि, दिल्ली के सत्यगिरी, अलीगढ़ के प्रेमशंकर गिरी, नागालैंड व्यवस्थापक सीताराम दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में जूना अखाड़ा, अटल अखाड़ा, निर्वाणी अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, उदासीन अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, वैष्णव चतुरसम्प्रदाय, खड्ग दर्शन सम्प्रदाय एवं नागालैंड अखाड़े के साधु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में बाल नागा साधु आकर्षण का केंद्र बने। गले में माला, हाथों में त्रिशुल लिए बाल नागा साधु करतब दिखा रहे थे। शोभायात्रा में बाल नागा साधु अपनी कला कौशल का प्रदर्शन कर रहे थे। मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के अवसर पर नागा साधु एवं संतों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का पुरोहितों ने जगह जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं एवं पुरोहितों ने हलवा, दूध भी वितरित किया। कई जगह शिविर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed